Headlines

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?


जंतर मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से जख्मी साहिल लोचब के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (21 अगस्त) को FIR दर्ज की. राहुल गांधी के धरने के बाद मामला दर्ज किया गया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के और लोचब के साथ वकील स्वाति खन्ना भी नजर आईं. साकिब के मामले में उन्होंने कानूनी सलाहकार की भूमिका अदा की. राहुल गांधी ने भी वकील स्वाति खन्ना के काम की सराहना की. 

हाई कोर्ट की वकील हैं स्वाति खन्ना

स्वाति की Linkedin प्रोफाइल से पता चलता है कि वो दिल्ली हाई कोर्ट में वकील हैं. उनके पास 6 साल का कानूनी मुकदमों (लिटिगेशन) का अनुभव है. इसमें रिट (Writs), क्रिमिनल ट्रायल जिसमें खासकर मनी लॉन्ड्रिंग, मानवाधिकार, UAPA, चेक बाउंस, रेप, मर्डर, CBT के मामले को वो देखती हैं. इसके अलावा सिविल विवाद (रिकवरी सूट, प्रॉपर्टी विवाद), कमर्शियल आर्बिट्रेशन विवाद और पारिवारिक मामले शामिल हैं.

वकील स्वाति खन्ना की शिक्षा

इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल और अलग-अलग हाई कोर्ट में बहस का भी उनके पास अनुभव है. इन्होंने कई नामी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है. लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से LLM की डिग्री ली है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से LLB और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं.

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया

स्वाति खन्ना की राहुल गांधी ने की तारीफ

पैलेट गन से जख्मी साहिल लोचब के मामले में FIR दर्ज होने पर राहुल गांधी ने स्वाति खन्ना की तारीफ की और कहा कि इन्होंने काम किया है. राहुल गांधी ने उनके काम को ‘गुड जॉब’ बताया. स्वाति ने राहुल गांधी को धन्यवाद कहा. एफआईआर दर्ज होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये न्याय का पहला कदम है. अभी केस दर्ज हुआ है. एक महीना हो गया. साहिल लोचब के शरीर में छर्रे हैं. तीन छर्रे आंख में हैं. आंख से इनको दिखाई नहीं देता है. वहीं लोचब की मां ने कहा कि राहुल गांधी की वजह से ही FIR लिया गया, अगर ये न होते दो हमें फिर भगा देते.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *