Headlines

छोले के बिल पर बहू ने लिखाया मजेदार नोट, पढ़कर छूट जाएगी हंसी


ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय लोग अक्सर रेस्तरां को ‘कम मिर्च रखना’ या ‘एक्स्ट्रा रायता देना’ जैसी रिक्वेस्ट भेजते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा रेस्टोरेंट बिल वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. एक महिला ने छोले भटूरे ऑर्डर करते समय शेफ के लिए ऐसा ‘कस्टमर नोट’ लिखा, जिसे पढ़कर इंटरनेट की दुनिया में ठहाकों का सैलाब आ गया है. वायरल नोट सोशल मीडिया पर इतना वायरल है कि लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. यूजर्स के कमेंट्स पढ़कर तो आपका लोटपोट होना तय है.

बहू की अजीबो-गरीब शर्त: “भैया छोले इतने स्पाइसी करना कि…”

वायरल हो रहे इस बिल की पर्ची में साफ देखा जा सकता है कि पायल नाम की एक कस्टमर ने दो प्लेट ‘छोले भटूरे’ का ऑर्डर दिया था. बिल का कुल अमाउंट 180 रुपये था. लेकिन असली ट्विस्ट तो बिल के नीचे लिखे ‘कस्टमर नोट’ में छुपा था. महिला ने रेस्टोरेंट वाले से गुजारिश करते हुए लिखा “भैया छोले इतने स्पाइसी कर देना कि मेरी सास खा नहीं सके, भैया मैं हमेशा आपसे ही मंगाती हूं छोले भटूरे.”

पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

सास-बहू की खट्टी-मीठी जंग ने खींचा ध्यान

महिला की यह डिमांड पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स लोट-पोट हो रहे हैं. लोग हंस-हंसकर कह रहे हैं कि सास से बचने और अकेले पूरे छोले भटूरे चट कर जाने का यह तरीका वाकई में 21वीं सदी का सबसे अनोखा आइडिया है. साथ ही महिला ने रेस्टोरेंट वाले को अपना ‘रेगुलर कस्टमर’ बताकर मक्खन लगाने की भी पूरी कोशिश की, ताकि शेफ उसकी यह तीखी शर्त हर हाल में पूरी कर दे.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

नेटिजन्स ने लिए जमकर मजे, कमेंट्स की आई बाढ़

जैसे ही यह बिल सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, लोगों ने इस पर अपने मजेदार रिएक्शंस देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “लगता है बहू आज सास से किसी बात का बदला पूरे तीखेपन के साथ ले रही है.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “शेफ भी सोच में पड़ गया होगा कि छोले बनाऊं या सास-बहू का युद्ध छिड़वाऊं.” इस बिल की फोटो अब तेजी से शेयर की जा रही है और लोग इसे आज की सबसे मजेदार वायरल खबर बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *