सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान और अचंभित कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर इंसानों को देखते ही आक्रामक हो जाने वाले खूंखार और जंगली भालू जब किसी के सामने बिल्ली की तरह दुलार करने लगें, तो आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में जंगल में रहने वाले एक संत दो खूंखार भालुओं को बड़े ही प्यार से बिस्कुट खिलाते नजर आ रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों भालू संत से इस कदर लिपटे हुए हैं, मानो वे कोई जंगली जानवर नहीं बल्कि सालों से पाले गए पालतू जीव हों.
“ये सोनू है और ये मोनू…” संत का अनूठा दावा
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संत महाराज बिना किसी डर और हिचकिचाहट के दोनों भालुओं के बीच बैठकर उन्हें अपने हाथों से बिस्कुट खिला रहे हैं. भालू भी बेहद शांत भाव से उनके कंधे और गोद में सिर रखकर बिस्कुट का लुत्फ उठा रहे हैं. बातचीत के दौरान संत बताते हैं कि इन दोनों भालुओं के नाम ‘सोनू’ और ‘मोनू’ हैं. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं.
A Sadhu in India shares food with wild sloth bears, reminding us that true compassion goes beyond words and embraces every living soul. 🙏❤️ https://t.co/a5VNVLn8mV
— Lost Temples™ (@LostTemple7) October 19, 2026
“कैसे पहचानते हो?” लोगों के सवाल पर संत का जवाब
वहां खड़े किसी व्यक्ति ने जब अचरज में आकर पूछा कि “महाराज, आप दोनों भालुओं में फर्क कैसे कर लेते हैं कि इनमें से सोनू कौन है और मोनू कौन?” तो संत ने मुस्कुराते हुए बड़े ही सहज अंदाज में एक भालू पर हाथ रखा और कहा कि “यह सोनू है,” और दूसरे पर हाथ रखकर कहा कि “यह मोनू है.” दोनों भालुओं का संत पर ऐसा अटूट भरोसा और दुलार देखकर वहां मौजूद लोग कैमरे में इस अलौकिक पल को कैद करते दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
वीडियो देखकर खौफ और अचरज में पड़े यूजर्स
जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गई, देखते ही देखते वायरल हो गई. वीडियो को देखकर जहां एक तरफ लोग हैरान हैं, वहीं कई यूजर्स डर के मारे सन्न रह गए हैं. नेटिजन्स का कहना है कि जंगली जानवरों के इतने करीब जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. एक यूजर ने लिखा…चाचा किसी दिन सोनू मोनू रही आपको न लपेट दें. एक और यूजर ने लिखा…जंगली जानवरों पर भरोसा करना ही नहीं चाहिए.
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
