Headlines

समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स


सोशल मीडिया के खुमार में लोग इस कदर चूर हो चुके हैं कि कई बार अपनी और अपनों की जान तक जोखिम में डाल बैठते हैं. समुद्र किनारे से सामने आया एक हैरान कर देने वाला वीडियो इसी कड़वे सच को बयां कर रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पति-पत्नी समुद्र की उठती लहरों के बीच रील बनाने में इतने मशगूल नजर आए कि उन्हें अपनी ही मासूम बच्ची के बह जाने का अहसास तक नहीं हुआ. गनीमत रही कि वक्त रहते वहां मौजूद एक अनजान शख्स की नजर बच्ची पर पड़ गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

रील का चस्का और पानी में गिर गई मासूम

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक कपल समुद्र किनारे टहलते हुए रील सूट कर रहा है. पति हाथ में सेल्फी स्टिक लेकर वीडियो बना रहा है, जबकि पत्नी मुस्कुराते हुए तरह-तरह के पोज दे रही है. महिला ने अपनी छोटी सी बच्ची का हाथ ढीला पकड़ा हुआ था. जैसे ही समुद्र की एक तेज लहर आती है, बच्ची का हाथ मां की पकड़ से छूट जाता है और वह पानी में नीचे गिर पड़ती है. इसके बावजूद महिला का पूरा ध्यान कैमरे पर ही रहता है और वह पोज देने में बिजी रहती है.

लहरें बच्ची को घसीटती रहीं, बेखबर रहे माता-पिता

पानी में गिरने के बाद समुद्र की लहरें मासूम बच्ची को पीछे की तरफ धकेलने लगती हैं. बच्ची लहरों के थपेड़े खाती रहती है, लेकिन रील के खुमार में डूबे माता-पिता को इसका जरा भी अंदाजा नहीं होता. तभी वहां से गुजर रहे एक अजनबी इंसान की नजर इस बदहवास बच्ची पर पड़ती है. वह बिना एक पल गंवाए तुरंत पानी की तरफ भागता है, बच्ची को सुरक्षित संभालता है और उसके माता-पिता को आवाज देकर उनकी करतूत पर ध्यान दिलाता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

“क्या बच्चों से भी बढ़कर है रील?” भड़के नेटिजन्स

इस पूरी घटना को मरियाम नाम की एक एक्स यूजर ने शेयर किया है, जो खुद उस वक्त वहां मौजूद थीं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को भी भूल जाएंगे? वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स कमेंट सेक्शन में माता-पिता की इस लापरवाही की जमकर क्लास लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि “रील तो कुछ मिनट की होती है, लेकिन जिंदगी को दोबारा टेक करने का मौका नहीं मिलता.”

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *