Headlines

कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन


शादी का दिन हर लड़की के लिए सबसे खास होता है, जहां हर कोई सिर्फ जश्न और रस्मों में डूबा रहता है. लेकिन केरल के कन्नूर से आई एक खबर ने साबित कर दिया है कि इंसानियत और फर्ज से बढ़कर कोई रस्म नहीं होती. अपनी शादी की रस्मों के बीच लाल जोड़े में सजी दुल्हन अचानक डॉक्टर के रूप में नजर आई और उसने मंडप में ही बीमार पड़े लोगों का इलाज शुरू कर दिया. इस अनोखी और दिल छू लेने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है.

कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत, मसीहा बनीं दुल्हन

दरअसल, यह वायरल वीडियो कन्नूर की रहने वाली डॉ. शिरीन सुबैर का है, जो MD इमरजेंसी मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हैं. शादी के जश्न के दौरान अचानक वहां काम कर रहे दो कैटरिंग कर्मचारियों की तबीयत बेहद खराब हो गई. जैसे ही दुल्हन बनीं डॉ. शिरीन को इस बात की खबर लगी, उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की. भारी-भरकम शादी का जोड़ा और गहनें पहने हुए ही वे सीधे बीमार कर्मचारियों के पास पहुंच गईं.

स्टेथोस्कोप थामकर शुरू किया फर्स्ट एड, हर कोई रह गया हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के रूप में सजी डॉ. शिरीन बेहद मुस्तैदी और शांत दिमाग से दोनों कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार दे रही हैं. इमरजेंसी मेडिसिन की छात्रा होने के नाते उन्होंने तुरंत स्थिति को संभाला और तब तक मरीजों का ध्यान रखा जब तक कि आगे का मेडिकल सपोर्ट नहीं मिल गया. वहां मौजूद मेहमान और रिश्तेदार अपनी दुल्हन का यह रूप देखकर दंग रह गए और हर किसी की आंखें गर्व से नम हो गईं.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

इंटरनेट पर छा गईं डॉ. शिरीन, लोग बोले- ‘सच्ची हीरो’

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो अपलोड हुआ, आग की तरह फैल गया. इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग डॉ. शिरीन के इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. नेटिजन्स उन्हें ‘रियल लाइफ सुपरहीरो’ और ‘डॉक्टर्स प्रोफेशन की मिसाल’ बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जोड़ा भले ही शादी का हो, लेकिन दिल हमेशा डॉक्टर का ही रहा.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “ऐसी बेटियां और डॉक्टर्स ही देश की असली शान हैं.”

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *