Headlines

UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उम्मीदवार upsc.gov.in से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

UPSC CDS 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. Union Public Service Commission (UPSC) जल्द ही Combined Defence Services Examination (II), 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी गई है कि UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे upsc.gov.in से अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि आयोग ने अभी एडमिट कार्ड जारी होने की मेन तारीख की घोषणा नहीं की है. 

CDS 2 परीक्षा कब होगी?

UPSC CDS 2 2026 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाना है. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगी, जो Indian Military Academy, Indian Naval Academy, Air Force Academy और Officers Training Academy के अलग-अलग कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं. एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट होगा. इसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा के दिन से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होंगे. 

कैसे डाउनलोड करें CDS 2 Admit Card?

1. एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार  सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 

2. इसके बाद वेबसाइट पर Examinations सेक्शन में जाएं. 

3. यहां CDS 2 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 

4. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें. 

5. इसके साथ ही डिटेल्स सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. 

6. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें – CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रखें ये डिटेल्स तैयार

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें. इससे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने में परेशानी नहीं होगी.  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना भी जरूरी है. उम्मीदवार को यह देखना चाहिए कि नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी सही दर्ज है. 

एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना होगा. इसके साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड भी रखना होगा. UPSC ने अभी CDS 2 Admit Card 2026 जारी होने की तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए. एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें – IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *