Headlines

प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में आज झमाझम बारिश, IMD ने दिया अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में चक्रवाती स्थिति बनी हुई है, ऐसे में पूर्वांचल में फिर से सिलसिला तेज हो गया है. मौसम विभाग ने आज 24 अगस्त को प्रयागराज-वाराणसी समेत 26 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है. जबकि 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान पश्चिम यूपी में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं लेकिन, पूर्वांचल के जिलों में मानसून का ज्यादा असर दिखाई देगा. जिसकी वजह से कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी. 29 अगस्त तक प्रदेश में लगातार मानसून का असर देखने को मिलेगा और अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी.  

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त

प्रयागराज-वाराणसी में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी में आज प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और संत रविदास नगर में आज लगभग सभी स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में लगभग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है. झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में आज अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी. 

लखनऊ समेत इन जिलों में होगी बूंदाबांदी

लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कानपुर, जालौन, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं तो वहीं आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, सँभल, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा में भी आज एक या दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. 

बीते 24 घंटों की बात करें तो राजधानी लखनऊ में रविवार देर शाम को भी झमाझम बारिश हुई, जिसकी वजह से जनपद में अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति हो गई. कुछ देर की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. वहीं मुज़फ़्फ़रनगर, बाराबंकी में भी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.  

यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *