दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम विभाग ने हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है. आज सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 25 अगस्त तक शहर में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश की संभावना न के बराबर है.
दिल्ली में रविवार (23 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहे और मौसम का मिजाज बदला दिखाई दिया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
IMD के अनुसार, आज सोमवार (24 अगस्त) को आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में फिर से बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.
कैसा रहा 24 घंटों के दौरान तापमान?
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की घटनाएं दर्ज की गईं. इस दौरान शहर के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 22-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) रहा, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा. दिन के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं.
दिल्ली: कनाडा जा रहे पार्सल से खुला ‘नार्को-टेरर’ का राज, 4 अरेस्ट
