Headlines

Aaj Ka Panchang 24 August 2026: आज आखिरी सावन सोमवार पर शिव पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 24 August 2026: आज सावन का आखिरी सोमवार है. जो लोग किसी कारणवश अगर सावन में शिव पूजन नहीं कर पाएं हो तो आज रुद्राभिषेक या एक लौटा जल शिव जी पर जरुर अर्पित करें.मान्यता है इससे महादेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में अमंगल का नाश होता है. 

आज का व्रत – सावन सोमवार के दिन फलाहार व्रत कर सकते हैं. दोपहर में सोएं नहीं शिव जी के मंत्रों का जाप करें, व्रत का मतलब सिर्फ भूखे रहना नहीं बल्कि तन-मन से भी ईश्वर के प्रति भक्ति करना है. 

24 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 24 August 2026)

  • तिथि – द्वादशी तिथि पूरी रात तक
  • वार – सोमवार
  • नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा
  • योग – प्रीति योग
  • सूर्योदय – सुबह 5:55 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 6:52 बजे
  • चंद्रोदय – शाम 4:40 बजे
  • चंद्रास्त – रात 2:53 बजे
  • चंद्र राशि – धनु

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का शुभ समय – सुबह 9:09 से 10:46 बजे
  • दिन का लाभ समय – दोपहर 3:37 से 5:15 बजे
  • दोपहर का अमृत समय – दोपहर 12:23 से 2:00 बजे
  • दोपहर का चर समय – दोपहर 2:00 से 3:37 बजे

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल – सुबह 7:32 से 9:09 बजे
  • यमगण्ड काल – सुबह 10:46 से दोपहर 12:23 बजे
  • गुलिक काल – दोपहर 2:00 से 3:37 बजे
  • भद्रा – नहीं है

ग्रहों की स्थिति – 24 अगस्त 2026

  • सूर्य – सिंह राशि
  • चंद्रमा – धनु राशि
  • मंगल – मिथुन राशि
  • बुध – सिंह राशि
  • गुरु – कर्क राशि
  • शुक्र – कन्या राशि
  • शनि – मीन राशि (वक्री)
  • राहु – कुंभ राशि
  • केतु – सिंह राशि

24 अगस्त का राशिफल

मेष: भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वाहन से जुड़ा खर्च अचानक बढ़ सकता है.

वृष: आय के नए स्रोत बनेंगे, पैतृक संपत्ति से शुभ समाचार मिलेगा. प्रेम जीवन में खुशखबरी मिल सकती है.

मिथुन: प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन शुभ है. व्यापार में निवेश और परिवार के साथ यात्रा के योग हैं.

कर्क: प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. करियर की बाधाएं दूर होंगी, खर्च पर नियंत्रण रखें.

सिंह: शेयर बाजार से लाभ और उपलब्धि मिलने के योग हैं. पार्टनरशिप और नए काम में सावधानी बरतें.

कन्या: कानूनी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है. स्वास्थ्य और अपनी निजी जानकारी को लेकर सतर्क रहें.

तुला: सहकर्मियों की मदद से अटके काम पूरे होंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

वृश्चिक: परिवार और संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी. माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे.

धनु: वाहन खरीदने और करियर के लिए दिन अच्छा है. वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें.

मकर: पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है और परिवार का सहयोग मिलेगा. योजनाबद्ध तरीके से काम करें.

कुंभ: अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और निवेश से लाभ होगा. नौकरी की तलाश पूरी होने के योग हैं.

मीन: बॉस आपके काम की सराहना करेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं.

सिल्वर, सफेद

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *