Headlines

लिफ्ट मांगी, फिर मिली मौत! 19 साल की कांति हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार


उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के काशीपुर में बीती 20 अगस्त को 19 वर्षीय छात्रा कांति झा हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. इस सनसनीखेज ह्त्य्कांड को डंपर चालक राजू और उसके साथी सुमित ने दिया था. दोनों ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, और विरोध करने प् छात्रा की हत्या कर शव फेंक दिया था.

छात्रा ने आगे रास्ता पकड़ने के लिए लिफ्ट मांगी थी, उसे अंदाजा नहीं था कि अंदर हैवान बैठे हैं. जिसके चलते उसका वो आखिरी सफर बन गया. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: नकली-मिलावटी दवाओं पर योगी सरकार का शिकंजा, लाइसेंस से सप्लाई चेन तक कड़ी निगरानी

क्या है पूरा मामला ?

एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह धनौरी पट्टी, रामनगर रोड पर सड़क किनारे एक युवती का शव मिला था.उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे. जांच में मृतका की पहचान 19 वर्षीय कांति झा के रूप में हुई थी. पुलिस ने हत्या के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी.

चैती मैदान के पास मांगी लिफ्ट 

पुलिस के अनुसार, राजू अपने साथी सुमित के साथ खनिज सामग्री लेने क्रेशर की ओर जा रहा था. चैती मैदान के पास कांति ने डंपर रुकवाकर लिफ्ट मांगी. दोनों ने उसे डंपर में बैठा लिया. कुछ आगे जाकर राजू ने सुमित को डंपर चलाने के लिए कहा और खुद कांति के पास बैठ गया.

आरोप है कि एकांत स्थान पर राजू ने कांति के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. कांति ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही.  इसके बाद राजू ने डंपर में रखे लोहे के हुक से उसके सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण कांति की डंपर के भीतर ही मौत हो गई.इसके बाद दोनों आरोपियों ने कांति के शव को सड़क किनारे फेंक दिया और वहां से क्रेशर की ओर चले गए.

कॉल डिटेल और सीसीटीवी ने खोला राज 

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली. एक-एक सुराग जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया.कांति ने सिर्फ रास्ते तक पहुंचने के लिए लिफ्ट मांगी थी. उसे क्या पता था कि मदद का वह भरोसा उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ से बना रहीं पहचान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *