भारतीय टीम ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में सोमवार (24 अगस्त) को अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 5-3 से शर्मनाक हार का सामना किया. आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मैच था. अगले राउंड में जाने के लिए टीम को जीत हासिल करनी जरूरी थी. हार के साथ टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. इस हार के साथ टीम इंडिया के लिए 51 साल का सूखा बरकरार रहा.
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने अब तक सिर्फ एक वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. यह खिताब 1975 में आया था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि 51 सालों से चला आ रहा वर्ल्ड कप का सूखा इस बार खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
The Indian Men’s Team went down 3–5 against Argentina in their last Pool E clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026 to bow out of contention for a place in the semi-finals. 🏑
Sukhjeet Singh scored twice, while Hardik Singh added a third goal for India.… pic.twitter.com/6WxztSEBVe
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 24, 2026
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
अर्जेंटीना की शुरुआत बड़ी ही शानदार रही. टीम के लिए जोआक्विन टोस्कानी ने पहले ही मिनट में गोल दाग दिया. इस तरह अर्जेंटीना का खाता खुला. पहला गोल हुए अभी ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा था कि टीम के लिए डेला टोरे निकोलस ने छठे मिनट पर दूसरा गोल कर दिया.
यह भी पढे़ं: कार्तिक ने ‘गोली’ की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
इसके बाद 9वें मिनट पर भारत के लिए पहला गोल आया, जो सुखजीत सिंह ने किया. पहला क्वार्टर समाप्त होने के बाद टीम इंडिया 2-1 से पीछे रही.
अब भारत को चाहिए था कि दूसरे क्वार्टर में 2 गोल करके अर्जेंटीना पर बढ़त हासिल की जाए, लेकिन इस क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. इस तरह दूसरा क्वार्टर के बाद भी अर्जेंटीना के पास 2-1 की बढ़त मौजूद रही.
अब आया तीसरा क्वार्टर, यहां भारत को गोल करने चाहिए थे, लेकिन गोल आए अर्जेंटीना की तरफ से. 33वें मिनट पर टीम के लिए डोमेने टॉमस ने तीसरा गोल किया. इस क्वार्टर की बात यहीं खत्म नहीं हुई, आखिरी मिनट यानी 45वें मिनट पर डोमेने टॉमस ने एक और गोल कर दिया. अब तीन क्वार्टर के बाद टीम इंडिया 4-1 से पिछड़ चुकी थी.
आखिरी यानी चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया को जीत के लिए अर्जेंटीना को रोकते हुए कम से कम 4 गोल करने थे, लेकिन टीम सिर्फ 2 गोल कर सकी. बाकी एक गोल अर्जेंटीना की तरफ से भी देखने को मिला. पहले 53वें मिनट पर अर्जेंटीना के लिए टोस्कानी लुकास ने 5वां गोल किया. इसके बाद वापसी की कोशिश में भारत की तरफ से 58वें मिनट पर सुखजीत सिंह ने दूसरा और आखिरी यानी 60वें मिनट पर हार्दिक सिंह ने तीसरा गोल किया. इस तरह फुल टाइम में अर्जेंटीना ने 5-3 से जीत अपने नाम की.
यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल ने ‘जय जवान, जय किसान’ सेलिब्रेशन का खोला राज, बोले- ‘मेरे दादा…’
