Headlines

‘जो देगा भारी पोटली, उसे बनाएंगे…’, कांग्रेस का बीजेपी पर गंभीर आरोप


राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है. प्रचार के रण में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC सदस्य दिनेश खोडनिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है. सागवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मीडिया को संबोधित करते हुए खोडनिया ने बीजेपी की रणनीति, चेयरमैन पद के चेहरे और आंतरिक गुटबाजी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए.

‘चेहरा घोषित करने से क्यों भाग रही है बीजेपी?’

दिनेश खोडनिया ने बीजेपी नेताओं के हालिया बयानों पर तंज कसते हुए कहा, “दो दिन पहले बीजेपी के बड़े-बड़े मंत्री और प्रभारी सागवाड़ा आए थे. उनका बयान आया कि वे बिना चेहरे के चुनाव लड़ेंगे. आखिर यह कौन सा बड़ा चुनाव है कि बीजेपी अपना चेयरमैन का चेहरा तक घोषित नहीं कर पा रही? बीजेपी की नीयत साफ नहीं है. उनके पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है जिसे आगे रखकर वे जनता के बीच वोट मांग सकें.”

VHP ने कहा- मुस्लिम समुदाय की बेटी को हिजाब नहीं, किताब की जरूरत

पोटली देने वाले को चेयरमैन बनाने की साजिश: खोडनिया

चुनावी रण में भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त का अंदेशा जताते हुए खोडनिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता के मत का सम्मान करने के बजाय ‘पोटली’ (धनबल) की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कई बाहुबलियों और भू-माफियाओं को पार्षद पद का उम्मीदवार बनाया है, ताकि चुनाव जीतने के बाद जो सबसे बड़ी बोली लगाएगा या भारी पोटली देगा, उसे चेयरमैन की कुर्सी पर बिठाया जा सके.

‘निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप’

खोडनिया ने बीजेपी के भीतर की अंदरूनी गुटबाजी और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 30 वर्षों से सागवाड़ा में केवल नेताओं को आपस में लड़ाने का काम किया है. पूर्व में हेमन्त दादा, बदामीलाल मेहता, नारायण भाई जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान करवाई गई. हरीश सोमपुरा, अनिल सुथार, शारदा पांचाल, मनोज कंसारा और पाटीदार व जैन समाज सहित अन्य वर्गों के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया. पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं के बजाय गद्दारों और भू-माफियाओं को प्राथमिकता दी.

जातीय समीकरण और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी ब्राह्मण समाज, बुनकर समाज, यादव समाज और ओबीसी वर्ग का केवल नाम लेती है, लेकिन जब वास्तविक प्रतिनिधित्व और सत्ता सौंपने की बात आती है, तो जमीनी कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया जाता है.

‘कांग्रेस जनता की पसंद से बनाएगी चेयरमैन’

दिनेश खोडनिया ने दावा किया कि सागवाड़ा की जनता अब इस गुटबाजी और खरीद-फरोख्त की राजनीति से ऊब चुकी है. उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी जनता की राय और पसंद के आधार पर चेयरमैन बनाएगी. जनता एक ईमानदार, निष्ठावान और समर्पित चेहरे को समर्थन देने का मन बना चुकी है. सागवाड़ा की जनता इस बार विकास और शुचिता के पक्ष में मतदान करेगी.

सागवाड़ा का चुनावी तापमान: नगर निकाय चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही वागड़ क्षेत्र की इस अहम सीट पर घमासान और तेज होने की उम्मीद है. खोडनिया के इस बयान के बाद अब सबकी नजरें बीजेपी के पलटवार और आगामी चुनावी रणनीति पर टिकी हैं.

नेपाल में बाढ़ से त्राहिमाम, राजस्थान के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *