Headlines

आयशा खान से मुनव्वर फारूकी का नाम लेकर फैन ने किया मजाक, भाई शाहबाज ने स्टेज से उतारा


टीवी एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हैदराबाद में हाल ही में हुए एक इवेंट में एक फैन ने उनके सामने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम लिया. आयशा खान और मुनव्वर फारूकी का रिश्ता ‘बिग बॉस 17’ के दौरान सुर्खियों में आया था.

उस वक्त आयशा ने शो में आकर मुनव्वर पर उन्हें और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को एक साथ धोखा देने के आरोप लगाए थे. शो में दोनों के बीच हुई बहस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

ऐसे में जब एक फैन ने आयशा के सामने उनके एक्स मुनव्वर फारूकी का नाम लेकर उनसे मजाक किया तो उनके भाई शाहबाज खान इस बात से नाराज हो गए.

क्या है पूरा मामला?

ये वीडियो 24 अक्टूबर को हैदराबाद में हुए एक इवेंट का है. इसमें आयशा के साथ स्टेज पर उनका एक फैन मौजूद है. वो पहले उनसे कहता है, ‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं’, फिर थोड़ा रुककर वो आगे कहता है, ‘मुनव्वर फारूकी का’.

फैन की इस बात से स्टेज पर माहौल थोड़ा असहज हो गया. हालांकि, आयशा ने कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी. वह मुस्कुराती रहीं और ताली बजाती नजर आईं. वहीं, जैद ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहा था.

भाई शहबाज को पसंद नहीं आया फैन का मजाक

आयशा ने इस कमेंट पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके भाई शहबाज खान फैन की बात से नाराज नजर आए. मुनव्वर फारूकी का नाम सुनते ही शाहबाज उन्हें साइड में ले गए और इसके बाद सिक्योरिटी ने फैन को स्टेज से नीचे उतार दिया.

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, आयशा की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यहां देखें वीडियो:

मुनव्वर और आयेशा की जिंदगी के बारे में

अब मुनव्वर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी की है और दोनों की एक बेटी भी है. मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा भी है. वहीं, आयशा अपने काम में व्यस्त हैं. वह हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में नजर आई थीं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *