Headlines

आधार कार्ड दिखाकर मिलेगा 3 लाख का लोन! लुभावने दावों पर सरकार ने बचाई सच्चाई


सोशल मीडिया पर सरकारी से जुड़े कई सरे दावे सामने आते रहते हैं. इन दावों को कई लोग सही भी मान लेते हैं. इसी के आधार पर कई फैसेल भी ले लेते हैं. ऐसी ही एक सरकारी योजना के बारे में सोशल मीडिया पर काफी वीडियो और पोस्ट सामने आ रही हैं. जिसको लेकर अब खुद सरकार की तरफ से ताजा जवाब आया है. जिसमें बताया गया है कि ये योजना सही है या नहीं.

किस योजना की हो रही बात?
दरअसल सोशल मडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक प्रधानंत्री लोन योजना के बारे में बात की जा रही है. जिसके तहत 3 लाख रुपये का लोन सरकार दे रही है. हालांकि अब सरकार की तरफ से इस योजना की सच्चाई भी उजागर की गई है. आइये बताते हैं क्या है इसकी सच्चाई.

ये भी पढ़ें: रेल टिकट बुकिंग पर खुलासा, 38% लोगों को मिली अलग सीट, मिले 6 डार्क पैटर्न्स

क्या है पोस्ट की सच्चाई?
हाल ही में सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में इस वायरल हो रहे दावे का वीडियो शेयर कर साफतौर पर इसे FAKE बताया गया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है,  ‘लुभावने दावों वाली फर्जी योजनाओं से सावधान रहें! दावा: प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत हर किसी को आधार कार्ड पर 3,00,000 रुपये का लोन दिया जा रहा है.’

आगे इस पोस्ट में लिखा है, पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक ये दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.’ इसके साथ ही एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कहा है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

ये भी पढ़ें: Solar Panel: सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव, अब किस आधार पर मिलेगी सब्सिडी?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *