Headlines

राजस्थान: स्वाइन फ्लू के 146 मामले; ICU में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा


राजस्थान में अगस्त महीने में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 55 मामले सामने आए हैं, जो इस साल किसी एक महीने में दर्ज मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए मामलों के साथ राज्य में जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 146 मामले सामने आ चुके हैं. 

कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री डा. किरोड़ी लाल मीणा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में है और पिछले कई दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं. हालांकि राहत की बात सिर्फ इतनी है कि ज्यादा असर वाले किसी नए वेरिएंट की एंट्री नहीं हुई है. राजस्थान में अकेले अगस्त महीने के शुरुआती 26 दिनों में स्वाइन फ्लू के 55 मामले सामने आए हैं. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि कुछ राज्यों, विशेषकर दिल्ली में एच1एन1 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित चिकित्सा संस्थानों को स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. 

रक्षाबंधन 2026: CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव ने क्या बताया?

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य में जनवरी में दो, फरवरी में तीन, मार्च में 20, अप्रैल में 22, मई में 25, जून में 14, जुलाई में पांच और अगस्त में 55 मामले सामने आए. राठौड़ ने कहा कि एच1एन1 वायरस के किसी नए या अधिक घातक स्ट्रेन (स्वरूप) के फैलने की पुष्टि नहीं हुई है. 

उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, वर्तमान में प्रसारित वायरस पहले से ही सक्रिय है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने हालांकि कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना महत्वपूर्ण है. 

स्वाइन फ्लू के लक्षण क्या हैं?

राठौड़ ने बताया कि एच1एन1 या स्वाइन फ्लू एक श्वसन संक्रमण है. इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उचित देखभाल और चिकित्सकीय सलाह से अधिकांश मरीज ठीक हो जाते हैं.

हालांकि, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों में जटिलताओं का जोखिम अधिक रहता है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क है.

जयपुर: रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, सड़क पर बने गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *