जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह को लेकर सामने आ रहे गंभीर आरोपों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर लगाए जा रहे आरोप सही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. तेज प्रताप यादव ने जनता के सामने सच्चाई आने और दोषी पाए जाने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की है.
तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और उसके शोषण का प्रयास किए जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं. होटल कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाला गया. इन आरोपों को लेकर अब राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठने लगे हैं.
25 लाख रुपये के कथित लेन-देन का भी दावा
मामले को लेकर तेज प्रताप यादव ने आरोप भी लगाया है कि बाद में लगभग 25 लाख रुपये के कथित लेन-देन के माध्यम से पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया गया. इस दावे को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इसकी जांच की मांग की जा रही है.
गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत
राजनीतिक जीवन पर भी उठ रहे सवाल
तेज प्रताप यादव ने संजय सिंह के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर लगाए जा रहे आरोप सत्य हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि जनता को पूरे मामले की सच्चाई जानने का अधिकार है. आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.
तेज प्रताप यादव ने कहा, “जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है. आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई हो.” उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच को जरूरी बताया है.
चिराग की इस्तीफे वाली मांग पर मांझी की प्रतिक्रिया, ‘वो गरीब लोगों को…’
