राजस्थान में हो रहे नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार (31 अगस्त) को समाप्त हो गई. राजधानी जयपुर में भी आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था. आखिरी दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. जानकारी के मुताबिक, आज 30 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने पर्चे भरे. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और तमाम उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन केंद्रों पर पहुंचे.
राजस्थान में 309 नगर निकायों के 10,245 वार्डों के पार्षद पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा. दोनों चरणों के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी.
आखिरी समय में कई बागियों ने किया नामांकन दाखिल
नामांकन के अंतिम दिन कई केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिली. आखिरी समय में भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे, जिसके चलते नामांकन केंद्र छावनी में तब्दील नजर आए. सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कई बागियों ने भी निर्दलीय या अन्य उम्मीदवारों के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. ऐसे में दोनों प्रमुख दलों को कई सीटों पर भितरघात का सामना करना पड़ सकता है और बागियों को संभालना चुनौती बन सकता है.
राजस्थान HC के कार्यवाहक CJ के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, की नारेबाजी
बीजेपी ने इस बार 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट
राजधानी जयपुर में बीजेपी ने इस बार 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इसे पार्टी की ओर से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाने के तौर पर देखा जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. ज्यादातर उम्मीदवारों ने अपने काम और स्थानीय मुद्दों के आधार पर चुनाव मैदान में उतरने का दावा किया है.
नगर निकाय चुनाव: BJP के 25 ‘विजय रथ’ करेंगे प्रचार, गिनाएंगे उपलब्धियां
