Headlines

चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह


जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत अन्य सेलेब्स नजर आते हैं. शो में हर दिन कोई ना कोई नए सेलेब्रिटी की एंट्री हो जाती है. शो में काफी कुछ बवाल देखने के लिए मिला. काजल राघवानी के आरोपों के साथ ही तेज प्रताप के जान के खतरे के दावे ने लोगों को हिलाकर रख दिया. ऐसे में अब तेज प्रताप यादव ने कंगना रनौत और चिराग पासवान के कथित रिश्ते पर तंज कसा है. हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों में बहुत कुछ कह दिया. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

दूसरी शादी के लिए तैयार हैं तेज प्रताप यादव

‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव जर्नलिस्ट प्रियंका शर्मा से बात करते हैं और पहले तो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं. उनसे दूसरी शादी और तलाक को लेकर सवाल किया जाता है तो वो इशारों-इशारों में रिश्ते में होने की बात को कबूलते हैं और दूसरी शादी की बात कहते हैं. तेज प्रताप कहते हैं, ‘तलाक खत्म होगा तो दूसरा शादी कर लेंगे.’ वो बताते हैं कि दूसरी शादी के लिए तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, वो किससे शादी करने वाले हैं और किसके संग रिश्ते में हैं. इस दौरान वो किसी का नाम नहीं लेते हैं और नाम लेने से साफ इनकार कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: कपड़ों के सवाल पर चुप रहीं करीना कपूर, डायरेक्टर बचाव में उतरीं

किसके संग रिश्ते में हैं तेज प्रताप यादव?

आजकल की शादियां टिक नहीं पा रही हैं क्यों? इस पर तेज प्रताप यादव कहते हैं, ‘आजकल फैशन लोगों के दिमाग पर बड़ा हावी है.’ अपनी पहली शादी ना चलने को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं सनातन धर्म मानता हूं इसलिए रिश्ता नहीं चल पाया.’ उनसे पूछा गया, ‘अभी जो दूसरी वाली हैं वो?’ इस पर तेज प्रताप ने बिना किसी झिझक के कहा, ‘वो सनातनी हैं तभी वो वाइब्स मैच हुई है.’ तेज प्रताप ने ये तो क्लीयर इशारा किया कि वो रिश्ते में हैं. 

राहुल गांधी को दी शादी की सलाह

इसके अलावा इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘बहुत सारे नेता अभी कुंवारे हैं.’ इसमें वो राहुल गांधी और चिराग पासवान का नाम लेते हैं. वो पहले राहुल गांधी को सलाह देते हैं और कहते हैं, ‘उनको शादी कर लेना चाहिए. हो सकता है कोई बढ़ियां लड़की नहीं मिल रही हो.’ इसी के साथ ही उन्होंने चिराग और कंगना के कथित रिश्ते की ओर भी इशारा किया, जिसके बाद वो ठहाके लगाकर हंसने लगे.

यह भी पढ़ें: धमाकेदार होगा सितंबर का फर्स्ट वीक, रिलीज होंगी साउथ की 4 फिल्में 2 सीरीज

चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर कसा तंज

इसके बाद तेज प्रताप चिराग पासवान और कंगना रनौत के रिश्ते को लेकर तंज कसते नजर आते हैं. वो कहते हैं, ‘हो सकता है कि उनको सदन में कोई अच्छी लड़की मिल गई होगी, चिराग पासवान को.’ फिर उनसे पूछा जाता है कि ये इशारा किस ओर है? तो इस पर जेजेडी प्रमुख कहते हैं, ‘इशारा उसी तरफ है पहाड़ के इलाकों में.’ कंगना के साथ अपनी वायरल फोटो पर भी रिएक्शन दिया और कहा, ‘वो तो बस ऐसे ही था.’ कंगना पर दिल आने की बात को भी नकारा.

चिराग पासवान संग रिश्ते पर बोली थीं कंगना रनौत

गौरतलब है कि कंगना रनौत और चिराग पासवान अपने कथित रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. उनके रिश्ते की चर्चा पर जोरों पर होने लगी थी तो इस पर कंगना ने रिएक्शन भी दिया था. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा था, ‘मैं चिराद पासवान को पिछले 10 सालों से जानती हूं. हम अच्छे दोस्त हैं. अगर हमारे बीच कुछ रोमांटिक होता तो अब तक हमारे बच्चे भी हो गए होते. लोग उन्हें देखकर ही अपना रास्ता बदल लेते हैं. क्योंकि वो बहुत मजाकिया हैं और लोगों को खूब हंसाते हैं. कम से कम संसद में तो हमें बख्श दीजिए.’

कंगना रनौत और चिराग पासवान की फिल्म

कंगना रनौत और चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले फिल्मों में काम कर चुके हैं. दोनों साल 2011 में आई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम भी किया था. इसमें दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री भी देखने के लिए मिली थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में जब वो राजनीति में आए तो दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में आ गई. उन्हें साथ में संसद में स्पॉट किया जाने लगा, जिसके बाद उनकी बॉन्डिंग को लेकर लोग कयास लगाने लगे थे. ऐसे में अब तेज प्रताप यादव ने उन पर तंज कसा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *