Headlines

बिल नहीं भरा तो बार वालों ने लड़की को किया गंजा- भड़के यूजर्स


थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक मशहूर क्लब से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पिंकलाओ इलाके में एक लड़की पर आरोप है कि उसने फर्जी आईडी दिखाकर बार में एंट्री ली और जमकर अय्याशी की. उसने लगभग 60,000 बाथ (भारतीय रुपये में करीब 1.5 लाख रुपये) का भारी-भरकम बिल बना दिया. जब पैसे चुकाने की बारी आई, तो वह चुपके से खिसकने की फिराक में थी, लेकिन बार के कर्मचारियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

पुलिस से बचने के लिए मान गई ‘सिर मुंडवाने’ की शर्त

पकड़े जाने के बाद जब बार स्टाफ ने उससे पैसे मांगे, तो उसने हाथ खड़े कर दिए. लड़की के पास बिल चुकाने के लिए एक भी रुपया नहीं था. पुलिस के पास जाने और जेल की हवा खाने के डर से लड़की ने बार वालों के सामने एक अजीबोगरीब समझौता किया. उसने पुलिस केस से बचने के लिए अपने सिर के पूरे बाल मुंडवाने पर सहमति दे दी.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की ड्रेस पहने लड़की चुपचाप बैठी है और बारटेंडर ट्रिमर से उसके कंधों तक लंबे-घने बालों को पूरी तरह साफ कर रहा है. वीडियो में एक शख्स यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वह उसका फायदा नहीं उठा रहा, बल्कि यह मार्केट रेट के हिसाब से सौदा हो रहा है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, उठी कार्रवाई की मांग

इस सनसनीखेज सजा का वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया और लोगों के बीच दो फाड़ हो गए. कुछ लोगों का कहना है कि मुफ्त की दावत उड़ाने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए, वहीं दूसरी तरफ बाल अधिकारों और मानवाधिकार संस्थाओं ने इसे सरासर गलत ठहराया है.

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल

बार टेंडर ने मांगी माफी, कही हर्जाना देने की बात

‘बी वन फाउंडेशन’ की संस्थापक चुलिडा फालामत ने कहा कि माना कि लड़की ने गलती की थी, लेकिन बार वालों को कानून अपने हाथ में लेने का कोई हक नहीं है. जबरदस्ती या दबाव में सिर मुंडवाना एक तरह का हमला और अपराध है. मामला बढ़ता देख बार मैनेजर ने अपने इस गुस्से वाले कदम के लिए माफी मांगी है और पीड़िता के परिवार को हर्जाना देने की बात कही है. फिलहाल सरकार की एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *