Headlines

‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव


इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है. 3 मैचों की सीरीज में 2 मैच जीतकर मेजबान इंग्लैंड ने अजेय बढ़त बना ली है. दोनों टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने कड़े फैसले लेते हुए तीसरे टेस्ट से पहले कई बदलाव किए हैं. इमाम उल हक को भी स्वदेश भेज दिया गया है, जो चोट के कारण लॉर्ड्स की दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने इमाम की कड़ी आलोचना करते हुए वादा किया है कि उनके ऊपर कार्रवाई होगी.

लॉर्ड्स में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने अपने 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया, इसमें इमाम उल हक भी शामिल थे. बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पीसीबी ने एक बयान जारी कर बताया था कि उनकी बाईं पिंडली में चोट (टियर) आई है और टेस्ट के बाकी हिस्से में उनकी भागीदारी मेडिकल राय पर निर्भर करेगी. फिर वह सीधे चौथे दिन वार्म-अप करते नजर आए, जिसे ब्राडकास्टिंग कर रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी दिखाए बताया. आकिब जावेद ने भी कहा कि उन्हें इससे निराशा हुई और उन्हें जांच का सामना करना होगा.

इमाम को जांच का सामना करना होगा- आकिब

पीसीबी के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने पाकिस्तान के ब्रॉडकास्ट नेवटर्क जियो पर बात करते हुए कहा, “वह इमाम से बहुत निराश हैं. उन्होंने जो नहीं खेलने का फैसला किया, इसके लिए उन्हें जांच का सामना करना होगा. खिलाड़ी पहले भी चोटिल हुआ करते थे, लेकिन वे कास्ट (पट्टी) लगाकर भी खेलने की कोशिश करते थे. इस मामले में हम कार्रवाई करेंगे. यह कैसे हो सकता है कि मांसपेशी खिंचने के कारण आप दोनों पारी में बल्लेबाजी न कर पाएं?

उन्होंने आगे कहा, “इमाम को कोशिश करनी चाहिए थी. अब उन्हें जांच का सामना करना होगा. वो चोट का नाटक कर रहा था, मैं ऐसा भी नहीं कह रहा लेकिन ऐसी चोट आपको पूरी तरह से बैटिंग करने से नहीं रोक सकती.”

यह भी पढ़ें- गिल-बुमराह को तगड़ा नुकसान, ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल

आकिब ने आगे कहा, “दोनों टेस्ट में पाकिस्तान ने किसी भी तरह से मुकाबला नहीं किया है. अभी एक टेस्ट बचा है. मैनेजमेंट के पास एक तेज गेंदबाज़ी करने वाला ऑलराउंडर, दूसरा विकेटकीपर और तेज गेंदबाज उबैद शाह मौजूद थे.” उन्होंने फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैंने बाबर आजम और कोच से बात की और उनसे उबैद को टीम में शामिल करने के लिए कहा, क्योंकि दूसरे गेंदबाज़ो की गति लगभग एक जैसी ही है.”

दुनिया हम पर हंस रही है- आकिब

उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को वापस बुलाकर हम उन्हें यही मैसेज दे रहे हैं कि महत्वूर्ण दौरों पर आपको अपना खेल बेहतर करना होगा और लड़ना होगा. हमें दिखना चाहिए कि आप भी कुछ कोशिश कर रहे हो.”

“हमारे टॉप-7 बल्लेबाजों में से कोई भी गेंदबाजी नहीं करता. हमें एक ऑलराउंडर चाहिए था. महत्वपूर्ण है कि उबैद शाह को टीम में लाया जाए. वह करीब 140 किमी/घंटा की गति से गेंद डालते हैं. एक तेज गेंदबाज आपके गेंदबाजी आक्रमण का स्वरूप बदल देता है. सलमान खराब फॉर्म में है, उन्हें बाहर करने का कारण समझा जा सकता है लेकिन मोहम्मद रिजवान की जगह विकेटकीपर के तौर पर गाजी गोरी को खिलाया जाना चाहिए था. हम मुकाबला भी नहीं कर पा रहे हैं, इसी वजह से दुनिया हम पर हंस रही.”

यह भी पढ़ें- सीनियर टीम से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी इंडिया-ए, सीरीज का एलान

“दौरे पर जाने के बाद हम कुछ नहीं कर सकते”

आकिब ने कहा, “कोच या कप्तान के तौर पर टीम चुनते समय हमारी जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब टीम दौरे पर चली जाती है तब मैच दर मैच कॉम्बिनेशन को लेकर हम कुछ नहीं कर सकते. जब टीम चुनी गई थी तब किसी को इन खिलाड़ियों पर शक नहीं था. खिलाड़ी पूरी तरह आउट ऑफ फॉर्म दिखे, हमें ये फैसला लेना ही पड़ा.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *