शेन निगम, सानिया फातिमा और शोबी थिलाकन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘दृढम्’ को काफी पसंद किया था. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर मार्टिन जोसेफ हैं. इसे IMDb पर 7 रेटिंग मिली है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.
मिस्ट्री और टाइम-लूप थ्रिलर फिल्म ‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ अप्रैल 2026 में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसमें आस्कर अली, विनीत कुमार और आसिम जमाल लीड रोल में हैं. फिल्म को IMDb पर 7.3 की शानदार रेटिंग मिली है.
वासुदेव के निर्देशन में बनी ‘चिन्ना चिन्ना आसाई’ एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. इसमें विष्णु अगस्त्य, अपर्णा बाल मुरली और इंद्रांस जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं. फिल्म को IMDb पर 6.7 की शानदार रेटिंग मिली है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
‘ओरु दुरूहा सहाचार्यथिल’ एक साइकोलॉजिकल ब्लैक कॉमेडी-थ्रिलर है, जिसके डायरेक्टर और राइटर रथीश बालकृष्णन ने किया है. फिल्म में कुंचाको बोबन, दिलीश पोथन, साजिन गोपू और चिदंबरम जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को IMDb पर 6.1 की शानदार रेटिंग मिली है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
डार्क कॉमेडी पैरोडी थ्रिलर फिल्म ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म का निर्देशन कृष्णदास मुरली ने किया. इसमें सैजू कुरुप, सूरज वेंजारामूडु, जगदीश, विनय फोर्ट, कलारंजिनी और श्रीजा रवि मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसे IMDb पर 7.6 की शानदार रेटिंग मिली है.
चिदंबरम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बालन: द बॉय’ में फरजाना पलाथिंगल, अधिशेषन केआर और मोहम्मद जिनान जैसे एक्टर्स नजर आए. इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं. इसे IMDb पर 8.1 की शानदार रेटिंग मिली है.
नैसलेन और शरफ युधीन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मॉलीवुड टाइम्स’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म का निर्देशन अभिनव सुंदर नायक ने किया है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म को IMDb पर 7.2 की शानदार रेटिंग मिली है.
‘वाझा 2’ साल 2026 में रिलीज हुई एक सुपरहिट मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म का निर्देशन नए डायरेक्टर सैविन एसए ने किया है. इसमें हाशिर एच., एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी. लीड रोल में हैं. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. इसे IMDb पर 8 की शानदार रेटिंग मिली है.
मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है. ये फिल्म 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म को IMDb पर 6.6 की शानदार रेटिंग मिली है.
Published at : 02 Sep 2026 04:25 PM (IST)
