Headlines

ऋतिक रोशन की रियल एस्टेट से बंपर कमाई, 7.30 लाख महीना रेंट मिलेगा, 43.80 लाख सिक्योरिटी ली


बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन न सिर्फ हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, बल्कि वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप रईस एक्टर्स में भी शुमार हैं. ढाई दशक के करियर में अरबों की प्रॉपर्टी बना चुके ऋतिक रोशन के पास ढेर सारी लग्जरी संपत्ति है. अब एक्टर ने इनमें से एक को किराये पर दिया है. उन्हें हर महीन लाखों रुपये का किराया मिलेगा.

ऋतिक ने कौन सा फ्लैट दिया किराये पर?

ऋतिक रोशन के पास मुंबई में ही कई प्रॉपर्टीज है. उनका मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में भी एक फ्लैट है. ये फ्लैट ग्राहम फर्थ स्टील कंपाउंड, लोटस कॉर्पोरेट पार्क के ई विंग में 14वें फ्लोर पर है. एक्टर का फ्लैट नंबर 1402 पर मालिकाना वहक है. रियल एस्टेट डाटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने इस फ्लैट को किराये पर दे दिया है.

ये भी पढ़ें: 2 करोड़ बजट, 50 करोड़ के पार कमाई, ब्लॉकबस्टर हुई ‘हनुमान अंश’, मेकर्स ने किया सीक्वल का ऐलान

7.30 लाख रूपये हर महीना किराया मिलेगा

ऋतिक रोशन को इस फ्लैट के जरिए अब हर महीने 7.30 लाख रुपये का किराया मिलेगा. इसके लिए 43.80 लाख सिक्योरिटी ली गई है. इस फ्लैट के साथ किरायेदार को 3 कार पार्किंग स्पेस मिलेगी. बताया जा रहा है कि ये सौदा पांच साल के लिए हुआ है और हर साल 5 परसेंट के हिसाब से किराये में बढ़ोतरी होती रहेगी. पहले साल एक्टर को कुल किराया करीब 87 लाख रुपये तक मिलेगा.

कितने अमीर हैं ऋतिक रोशन?

साल 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के टॉप रईस एक्टर हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 3100 करोड़ रूपये है. मुंबई में उनका 100 करोड़ रुपये कीमत का लग्जरी घर है. उनका HRX नाम से ब्रांड भी है जिसकी ब्रांड वैल्यू करीब 7300 करोड़ रुपये है. एक्टर फिल्मों के अलावा सालाना ब्रांड एंडोर्समेंट से ही सिर्फ 70 से 80 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं.

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर पिछली बार मुख्य भूमिका में फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे. हालांकि साल 2025 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई थी. इसके बाद एक्टर ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ में कैमियो किया था. लेकिन, ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई.

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ में निभाया नीम करौली बाबा के बचपन का किरदार, जानें कौन हैं विहान शेडगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *