Headlines

मुंबई: नाबालिग से सालों रेप, फिर फोटो वायरल की धमकी दे डेढ़ लाख ठगने का आरोप


मुंबई में एक महिला ने एक व्यक्ति पर करीब 19 साल तक उसका शारीरिक शोषण करने, निजी फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

FIR में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2006 में जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी, उस समय उसकी मुलाकात महेश देवदास नावले से हुई थी. महेश कॉलेज के जरिए कराटे प्रशिक्षण देने का काम करता था. शिकायतकर्ता के मुताबिक, उस समय उसकी उम्र करीब 16 साल 6 महीने थी.

पहले दिया दोस्ती का झांसा

महिला का आरोप है कि महेश ने पहले उससे दोस्ती की और प्यार का झांसा दिया. जनवरी 2007 में दोनों के बीच संबंध बने. महिला के मुताबिक, इसके बाद महेश ने लंबे समय तक उससे संपर्क बनाए रखा और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए.

‘वीडियो किया रिकॉर्ड’

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि महेश ने उसके साथ बिताए निजी पलों के फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए. बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो और कथित व्हाट्सऐप चैट के जरिए उसे धमकाया जाने लगा. आरोप है कि संबंध खत्म करने की कोशिश करने पर महेश ने फोटो और वीडियो उसके परिवार और परिचितों को भेजकर वायरल करने की धमकी दी.

‘मानसिक दबाव बनाया’

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की और लगातार मानसिक दबाव बनाया. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उससे पैसों की भी मांग की और महिला ने आरोपी को करीब 1 लाख 60 हजार रुपये दिए.

FIR में महिला ने यह भी दावा किया है कि आरोपी के अन्य महिलाओं के साथ भी शारीरिक संबंध होने की जानकारी उसके पास है. महिला का कहना है कि मार्च 2026 तक आरोपी के साथ उसका संपर्क रहा, लेकिन बाद में उसने सभी संबंध खत्म करने का फैसला किया.

महिला की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया है. अब पुलिस आरोपी द्वारा कथित तौर पर बनाए गए फोटो-वीडियो, व्हाट्सऐप मैसेज, पैसों के लेन-देन और अन्य आरोपों की जांच कर रही है. FIR में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *