‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस सोनालिका जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो तारक मेहता में माधवी भिड़े का रोल प्ले करती हैं. हाल ही में शो की स्टारकास्ट इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेट करने के लिए अमेरिका गई थी. अब सोनालिका जोशी ने न्यूयॉर्क ट्रिप से कुछ फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने साड़ी में स्टाइलिश पोज दिए.
सोनालिका जोशी ने फ्लॉन्ट की साड़ी
न्यूयॉर्क एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से सोनालिका ने पर्पल साड़ी में पोज दिए. फोटोज में वो ओपन हेयर और बिंदी में नजर आईं. उन्होंने इस लुक को नो मेकअप लुक से कंप्लीट किया. इस लुक को लाइट जूलरी भी पेयर की. उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा- एम्पायर स्टेट पर सिक्स यार्ड की प्योर ग्रेस, गर्व का पल.
ये भी पढ़ें- भुवन बाम को जब पुलिस ने समझा पॉकेट मार, कॉलर पकड़कर ले गई थी
बता दें कि 16 अगस्त को मैनहट्टन में मैडिसन एवेन्यू पर सालाना ‘इंडिया डे परेड’ निकाली गई. इसमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम भी शामिल हुई. इस दौरान शो के मेकर असित मोदी, मुनमुन दत्ता, दिलीप जोशी, बलविंदर सूरी, नितीश भलूनी जैसे स्टार्स नजर आए. परेड के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए.
ये भी पढ़ें- ‘सीजन 2 और 3 से बेहतर’, आ गया ‘मिर्जापुर द मूवी’ का फर्स्ट रिव्यू
शो की बात करें तो ये 18 सालों से चल रहा है. शो का पहला एपिसोड 2008 में आया था. इस शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं. शो की कहानी से लेकर कैरेक्टर तक सब कुछ काफी पसंद किया जाता है. शो में सोनालिका जोशी माधवी भिड़े के रोल में हैं. वो आत्माराम भिड़े की पत्नी का रोल निभा रही हैं. शो में माधवी एक बेटी सोनू की मां हैं. वो सोसायटी की इकलौती बिजनेस वुमेन हैं. वो अचार-पापड़ का बिजनेस करती हैं. उनके अचार-पापड़ को काफी पंसद किया जाता है.
शो में अचार-पापड़ का बिजनेस करती हैं सोनालिका
कुछ समय पहले शो में माधवी के अचार-पापड़ से जुड़ा एपिसोड दिखाया गया. इसमें दिखाया गया था कि माधवी को बड़ा अचार का ऑर्डर मिला. माधवी ने समय पर अचार का ऑर्डर पूरा किया. लेकिन फिर माधवी को लगा कि उनके अचार में कांच का टुकड़ा गिर गया है. इसके बाद एक कस्टमर ने माधवी के खिलाफ शिकायत करता है. इसके बाद माधवी का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया था. हालांकि, बाद में जब इंवेस्टिगेशन हुई तो पता चला कि माधवी के नाम से कोई और अचार बना रहा था. और उस अचार में कांच का टुकड़ा मिला था. इसके बाद अचार बनाने वालीटीम को पकड़ा गया. इसके बाद माधवी का लाइसेंस उन्हें वापस मिल गया था.
इन दिनों में शो में चोरी का केस चल रहा है. सोसायटी के सभी लोगों के घरों से सोने का सामान चोरी हो रहा है. सोसायटी वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. अब इंस्पेक्टर चालू पांडे चोर को ढूंढ़ रहे हैं. सोसायटी वाले भी चोर को ढूंढ़ने में लगे हैं. सभी लोग रात में एक-एक घंटे के लिए जागकर पहरेदारी करते हैं. अब देखना होगा कि शो में कौनसा नया ट्विस्ट आएगा.
