सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. हालिया एपिसोड में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से स्कूल प्रिंसिपल पद्मिनी राय हॉटसीट पर पहुंचीं. उन्होंने बिग बी के एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते हुए शानदार गेम खेला. हालांकि, 12.50 लाख रुपये के सवाल पर वो अटक गईं. उन्होंने इस सवाल का गलत जवाब दे दिया, जिसके चलते उन्हें गेम से बाहर होना पड़ा और वो सिर्फ 5 लाख रुपये की रकम लेकर घर लौटीं.
क्या था 12.50 लाख रुपये का वो सवाल?
पद्मिनी राय शुरुआत में ही अपनी सभी लाइफलाइन गंवा चुकी थीं. 12वें सवाल तक पहुंचते-पहुंचते उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी. ऐसे में 12.50 लाख रुपये के सवाल ने उनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी. आखिर क्या था वो सवाल, जिसका पद्मिनी राय सही जवाब नहीं दे पाईं और 12.50 लाख रुपये जीतने से चूक गईं? क्या आपको इस सवाल का सही जवाब पता है?
ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: रक्षाबंधन पर दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, अनु को खुद से दूर करेगा आर्यवर्धन
सवाल था-
किस स्तनधारी जीव के शरीर पर सबसे घने बाल होते हैं, जिसमें प्रति वर्ग इंच लगभग 10 लाख बाल होते हैं?
- ग्रिजली भालू
- नॉर्थ अमेरिकन बीवर
- पोलर बियर (ध्रुवीय भालू)
- सी ऑटर (समुद्री ऊदबिलाव)
5 लाख रुपये लेकर लौटीं पद्मिनी राय
पद्मिनी राय के पास उस वक्त कोई लाइफलाइन नहीं बची थी. ऐसे में उन्होंने रिस्क लेते हुए ऑप्शन ‘C. पोलर बियर’ चुना, लेकिन उनका जवाब गलत निकला. इस सवाल का सही जवाब ‘D. सी ऑटर’ यानी समुद्री ऊदबिलाव था. गलत जवाब की वजह से पद्मिनी राय 12.50 लाख रुपये जीतने से चूक गईं और वो 5 लाख रुपये की रकम लेकर ही घर लौट गईं.
कौन होंगे ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के अगले गेस्ट?
बता दें कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में नजर आएंगे. दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के सिलसिले में शो में पहुंचेंगे. इस दौरान सैफ और अक्षय, होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत और मस्ती करते नजर आएंगे. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को आप हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर होगी वापसी, रिलीज हुआ दमदार टीजर
