Headlines

TV Serial Spoilers: रक्षाबंधन पर दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, अनु को खुद से दूर करेगा आर्यवर्धन


टीवी के पॉपुलर शोज में इन दिनों कहानी लगातार नए मोड़ ले रही है. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘वसुधा’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ तक, आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों के बीच बढ़ती दूरियां, नए राज और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं, ‘तुम से तुम तक’ में अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते की कहानी भी एक अहम मोड़ पर पहुंचने वाली है. आइए जानते हैं इन शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में रक्षाबंधन के मौके पर कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. श्रुति, राही और प्रेम के सामने कैफे को लेकर बड़ा फैसला लेगी. वो राही से कहेगी कि अब से कैफे सिर्फ उसका है और लोन-इन्वेस्टर्स की जिम्मेदारी वो खुद संभालेगी. वहीं शाह परिवार में तोशू के ताने से त्योहार का माहौल बिगड़ता नजर आएगा. लीला बा भी माही के रवैये से नाराज नजर आएगी. वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर अनुपमा को अपने भाई दिग्विजय से खास सरप्राइज मिलेगा. भाई को अचानक सामने देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाएगी और उसे गले लगा लेगी. इसी बीच शो में अंश की भी धमाकेदार एंट्री देखने को मिलेगी. 

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. वसुधा को बड़ी बेइज्जती का सामना करना पड़ेगा. दरअसल, वो चंद्रिका के अतीत और उसके पुराने परिवार से जुड़े राज जानने की कोशिश कर रही है. इसी सिलसिले में वो लाजवंती के परिवार के बारे में गुपचुप तरीके से पता लगा रही है. वसुधा चंद्रिका के पुराने परिवार की मदद करना चाहती है और इसके लिए वो लगातार सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है. वहीं, मुंडवा ट्रैक में सुरभि मित्तल की एंट्री कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगी. सुरभि शो में परिवार के एक नए सदस्य के किरदार में नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान का है खास रिश्ता, बिग बी के खुलासे से हैरान रह गए ‘हैवान’ एक्टर

‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में सिद्धू और स्नेहा के सामने नई मुसीबत खड़ी होने वाली है. गंगा माई को उम्मी बहन से दोनों के बीच चल रही बातों का पता चल जाता है. इसके बाद वो सिद्धू और स्नेहा को टोकते हुए कहती हैं कि अब दोनों उनसे बातें छुपाने लगे हैं. गंगा माई के सामने सच आने की बात से सिद्धू और स्नेहा घबरा जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि वो क्या सफाई दें. वहीं, सिद्धू और स्नेहा गंगा माई को जवाब देने ही वाले होते हैं कि तभी अचानक एक गाड़ी का हॉर्न सुनाई देता है. गाड़ी से कोई और नहीं बल्कि ठकुराइन यानी दुर्गावती उतरती हैं. दुर्गावती की अचानक एंट्री से कहानी में नया मोड़ आने वाला है. दूसरी तरफ, मधु की प्रेग्नेंसी की बात सामने आने के बाद वो अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

‘तुम से तुम तक’
शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में आर्यवर्धन अनु को खुद से दूर करने के लिए बड़ा फैसला लेने वाला है. आर्या अनु को अपने केबिन में बुलाकर बताता है कि उसने उसे प्रमोट किया है और अब उसे जयपुर ब्रांच का हेड बनकर वहां शिफ्ट होना होगा. ये सुनकर अनु पूरी तरह टूट जाती है. इसके बाद अनु आर्य के सामने 24 घंटे की एक शर्त रख देती है. वो कहती है कि अगले 24 घंटे तक दोनों न तो एक-दूसरे से बात करेंगे और न ही मिलेंगे. आर्यवर्धन भी अनु की यह डील मान लेता है. वहीं, दूसरी तरफ झेंडे मीरा का सच सबके सामने लाने की तैयारी में जुटा है. वो अपना रूप बदलकर एक नया प्लान बनाने वाला है, ताकि मीरा की सच्चाई का पर्दाफाश किया जा सके. उधर, घर छोड़ने के बाद आर्यवर्धन अपनी नई कंपनी शुरू करने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच अनु अपने गहने बेचने का ऑफर रखती है, लेकिन आर्य साफ मना कर देगा. 

ये भी पढ़ें:- 18-18 घंटे क्यों काम करती थीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने बताई हैरान कर देने वाली वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *