अक्षय कुमार की फिल्म ‘हे बेबी’ 2007 में आई थी. इस फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. वहीं साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूसकिया था. फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, रितेश देशमुख और फरदीन खान लीड रोल में थीं. फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाका किया. फिल्म सुपरहिट रही. अब दो दशक के बाद फिल्म का सीक्वल अनाउंस हो गया है.
ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ लाइफटाइम कलेक्शन, दुनियाभर में कमाए सिर्फ 54 करोड़
नाडियाडवाला ने न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिस मिन्स को अपने मुंबई ऑफिस में वेलकम किया. विजिट के दौरान, प्रोड्यूसर ने शूटिंग के लिए तीन फिल्मों की डील का ऐलान किया. इन तीन फिल्मों में से एक ‘हे बेबी 2’ है. बता दें कि ‘हे बेबी’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी. सीक्वल भी ऑस्ट्रेलिया में शूट होगा. ये अनाउंसमेंट नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी-बेस्ड ‘टेम्पल’ (TEMPLE) के कोलैबोरेशन का हिस्सा है. इसमें प्रोडक्शन हाउस अपनी तीन आने वाली फिल्मों की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में करेंगे.
फिल्म के पहले पार्ट के बारे में बात करते हुए नाडियाडवाला ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया न सिर्फ बहुत खूबसूरत है. बल्कि फिल्म फ्रेंडली है. वहां फिल्ममेकर्स के लिए प्रोफेशनल, वेलकमिंग और कुशल माहौल देता है. हमारे डायरेक्टर से ईपी तक ने वहां शूटिंग करते हुए अच्छा समय बिताया. महारी टीम को जो सपोर्ट और अपनापन मिला वो एक्सपीरियंस बहुत मेमोरेबल रहा. अब वहां तीन फिल्में शूट करने का मौका मिलेगा.’
ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कहा गया था ‘आतंकवादी’, ‘नल्ला’ जोक विवाद पर भी किया रिएक्ट
वहीं न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिंस मिन्स ने कहा, ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स एंटरटेनमेंट इंडियन सिनेमा के बड़े नाम में से एक है. ऑस्ट्रेलिया के साथ इनका पुराना रिश्ता है. हमें खुशी है कि ये अब तीन नई फिल्मों की शूटिंग के लिए वहां आना चाहते हैं.’ बता दें कि फिल्म की कास्ट को लेकर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
बता दें कि फिल्म की कहानी मलयालम फिल्म ‘थूवलस्पर्शम’ (1990) और अमेरिकी फिल्म ‘थ्री मेन एंड ए बेबी’ (1987) से मिलती जुलती है. वहीं थ्री मेन एंड ए बेबी फ्रेंच फिल्म ‘थ्री मेन एंड ए क्रेडल’ (1985) पर बेस्ड है.
‘हे बेबी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 83.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 63.65 करोड़ का कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 20.25 करोड़ कमाए. फिल्म ने इंडिया में 47.15 करोड़ नेट कलेक्शन किया. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान ने कमाल काम किया था. फिल्म की कहानी को भी बहुत पसंद किया गया था. फिल्म में बोमन ईरानी भी नजर आए.
अब देखना होगा कि दूसरे पार्ट में कौन-कौनसे स्टार्स नजर आएंगे.
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था.
