Headlines

वैभव सूर्यवंशी फाइनल खेलेंगे या नहीं? गौतम गंभीर लेंगे अंतिम फैसला


वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है. पहले मुकाबले में फेल होने के बाद सेमीफाइनल की 2 पारियों में उन्होंने 132 रन बनाए और पहली पारी में शतक लगाने से चूक गए थे. दलीप ट्रॉफी का फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा, जिसमें ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते दिखेंगे.

इसी बीच हेड कोच गौतम गंभीर के सामने बड़ी मुश्किल आ गई है. एक तरफ दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा होगा, वहीं टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी भी करनी है. इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं. 

यह फैसला कोच गौतम गंभीर को लेना है कि इन तीनों खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलने दिया जाए या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज को प्राथमिकता दी जाए. याद दिला दें कि सेमीफाइनल में वैभव ने ईस्ट जोन को सेंट्रल जोन पर जीत दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था. सेंट्रल जोन पर 4 विकेट से जीत दर्ज करके ईस्ट जोन की टीम फाइनल में पहुंची थी. फाइनल में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से होगा.

गौतम गंभीर लेंगे फैसला

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट अनुसार चयनकर्ता चाहते हैं कि उपलब्ध खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलें, जो 6 सितंबर से चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और ईशान किशन फाइनल में खेलेंगे या नहीं, यह फैसला गौतम गंभीर को लेना है.

भारतीय टीम 9 या 10 दिसंबर को नई दिल्ली में एकत्रित होगी. अगर गंभीर चाहते हैं कि BCCI द्वारा चयनित सभी खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध रहें, तो वैभव, ईशान और तिलक फाइनल में नहीं खेलेंगे.

यह भी पढ़ें: बुमराह का रिप्लेसमेंट कौन? अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले आया नया अपडेट

राहुल, पडिक्कल और सिराज खेल सकते हैं

रिपोर्ट अनुसार चयनकर्ताओं का मानना है कि केअल राहुल, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल को फाइनल मैच में खेलना चाहिए. इन 3 खिलाड़ियों ने आखिरी मैच 27 अगस्त को खेला था, जब श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट टीम इंडिया से ड्रॉ खेला था. सेलेक्टर्स का मानना है कि इन खिलाड़ियों को लंबा ब्रेक लेने के बजाय दलीप ट्रॉफी के फाइनल में खेलना चाहिए.

भारत और अफगानिस्तान की सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी. अगर कोच गंभीर खिलाड़ियों को अनुमति देते हैं कि वे 10 सितंबर की शाम तक बाकी टीम को जॉइन कर लें, तो हो सकता है कि वैभव, ईशान और तिलक फाइनल खेलें. हालांकि इस तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *