Headlines

अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- ‘जरूरत पड़ी तो हम मुंबई…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार (3 सितंबर) को नासिक में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की. हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उन्हें अपना संघर्ष जारी रखना चाहिए.

दीपके ने नासिक में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और कहा कि आदिवासी छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं, भोजन और शिक्षा में असमानता पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नासिक में उन आदिवासी छात्रों से मुलाकात की, जो 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. 

590 आदिवासी छात्रों की मौत- दीपके 
अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें मिलने वाली सुविधाएं, भोजन और शिक्षा में भारी असमानता पूरी तरह अस्वीकार्य है. इसी वजह से 2 वर्षों के भीतर 590 आदिवासी छात्रों की मौत हुई है. दीपके ने कहा, “मैंने उनसे उनकी सेहत को देखते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की, लेकिन उन्हें अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखना चाहिए. जरूरत पड़ने पर हम सभी मिलकर मुंबई तक मार्च करेंगे.”

एक छात्र की हालत गंभीर- दीपके 
सीजेपी नेता ने कहा कि एक छात्र की हालत अब गंभीर है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. सबसे जरूरी सवाल यह है कि ये छात्र 12 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन वे क्या मांग रहे हैं? कि उन्हें अच्छा खाना मिले, हॉस्टल अच्छे मिले, स्कूल अच्छे हो जाएं. इसके लिए आपको 12 दिन भूखा रहना पड़ेगा. क्या हो रहा इस देश में, सरकार कब जागेगी? इन लोगों के आप वोट लेते हो, जमीन लेते हो, जमीन हड़पते हो और जब ये बस अच्छी शिक्षा मांगते हैं, अच्छे स्कूल मांगते हैं, अच्छे हॉस्टल मांगते हैं तो आप इन पर मामले दर्ज करते हैं, इन पर केस दर्ज किए गए. 

‘मंत्री अपने बच्चों को वही खाना खिलाएंगे’
दीपके ने कहा कि जब आदिवासी बच्चे अपने हक के लिए लड़ेंगे तो सरकार केस दर्ज करेगी. उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, “क्या आप अपने बच्चों को वही खाना खिलाएंगे जो इन बच्चों को मिलता है? रात के 2 बजे खाना बनता है और इन बच्चों को वह दोपहर में खाने को मिलता है. मैं मंत्रियों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके बच्चे यह खाना खाएंगे?” महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए 100 से अधिक आदिवासी छात्र नासिक के ईदगाह मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं. इनमें से 3 छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

ये भी पढ़ें

स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *