Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में एक सांड ऐसी अजीब स्थिति में फंस जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान और परेशान दोनों नजर आते हैं. इस वायरल वीडियो में सांड के सिर में पानी की छोटी टंकी फंस जाती है और फिर जो होता है, वह पूरे बाजार में अफरा-तफरी मचा देता है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सांड के सिर में प्लास्टिक की छोटी पानी की टंकी फंसी हुई है. टंकी फंसने की वजह से सांड घबरा जाता है और इधर-उधर भागने लगता है. एक युवक उसकी मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन सांड डर के कारण और तेजी से दौड़ने लगता है.इससे आसपास के लोग भी डर जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए दूर हटने लगते हैं. सांड की इस हालत को देखकर पूरे इलाके में हलचल मच जाती है. लोग इधर-उधर भागने लगते हैं ताकि उन्हें कोई नुकसान न हो, भागते समय सांड एक दुकान की सीढ़ियों से भी टकरा जाता है, जिससे उसकी बेचैनी और बढ़ जाती है. यह नजारा देखकर हर कोई घबरा जाता है.
सांड ने अपने सर में फंसा लिया ड्रम लोगों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। pic.twitter.com/LNWk5gYO1H
— Ritika (@Ritika_r8) April 14, 2026
पानी की टंकी में फंसा सिर कैसे निकला
वायरल वीडियो में जब स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगी, तब वहां मौजूद कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाई. उन्होंने सांड को शांत करने और उसके सिर से टंकी निकालने की कोशिश शुरू की, शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किल हुई, क्योंकि सांड लगातार भाग रहा था. लेकिन आखिरकार सभी लोगों ने एक साथ मिल कर सांड के सिर से टंकी निकाल दी.
यह भी पढ़ें – बस स्टैंड पर भरभराकर गिरा झज्जा, दबने से यात्री की हुई दर्दनाक मौत, सामने आया भयानक वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कुछ लोग हैरान होकर कह रहे हैं कि अरे नंदी महाराज, ये आपने क्या कर लिया तो वहीं कई लोगों ने उन युवाओं की तारीफ की, जिन लोगों ने सांड की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली.
यह भी पढ़ें – डिजिटल महबूबा ने सुलाया मौत की नींद, एआई के प्यार में पड़े आशिक ने आखिर क्यों किया सुसाइड
