Headlines

बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत


ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम के मेयर ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है. बर्मिंघम के मेयर जाकिर चौधरी ने पिछले महीने एक कार्यक्रम में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया था. इस पर करारा जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है.

कश्मीर को लेकर दिया विवादित बयान

जाकिर चौधरी ने कहा था, ‘हमारे पूर्वजों ने हमारे देश के लिए लड़ाई लड़ी. कश्मीर हमारा है, पाकिस्तान हमारा है और सेना भी हमारी है. मैं पाकिस्तान सरकार और कश्मीर पक्ष से अपील करता हूं कि वे बातचीत की मेज पर बैठकर बातचीत करें. बातचीत से ही समस्याओं का हल होता है.’ जाकिर चौधरी के इस बयान के बाद यूके के कई नागरिकों ने उन्हें डिपोर्ट करने तक की मांग उठाई.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग: MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (4 सितंबर 2026) को कहा, ‘कश्मीर के मामले में भारत का रुख साफ है. पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का हिस्सा हैं और भारत के अभिन्न अंग हैं. जहां तक पाकिस्तान के प्रति हमारी नीति का सवाल है तो हमें अच्छी तरह पता है कि इस मामले में हमारी स्थिति क्या है.’

जाकिर चौधरी ने मई 2026 में बर्मिंघम शहर के 116वें मेयर के तौर पर शपथ ली. जाकिर चौधरी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वे 1969 में (करीब 14 साल की उम्र में) ब्रिटेन चले गए थे. राजनीति के साथ-साथ वे व्यावसायिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *