अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों इन दिनों फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ में दिखेंगे. वो फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी हैं. इसी बीच अब अक्षय ने सैफ को लेकर शॉकिंग दावा किया है कि ‘टशन’ की शूटिंग के समय एक्टर करीना के कमरे से सुबह 4.30 बजे निकलते हुए पकड़े गए थे. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
दरअसल, सैफ अली खान और अक्षय कुमार ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी 18’ में पहुंचे थे. इस दौरान बिग बी ने दोनों स्टार्स से काफी कुछ सवाल जवाब किया. इसी बीच अमिताभ बच्चन ने सैफ से उनकी और करीना कपूर की लव स्टोरी को लेकर भी बात की. बिग बी कहते हैं, ‘आपकी और आपकी जो अभी पत्नी हैं करीना जी, उनकी जो प्रेम कहानी है भाई साहब, वो शुरू हुई थी टशन मूवी में. क्या ये सही है?’
यह भी पढ़ें: ‘हाइजीन मेंटेन करना नहीं तो…’, सलमान खान ने मुंबई कैफे को दी चेतावनी
इस पर सैफ ने उन्हें जवाब दिया था, ‘हां सर, सही है.’ फिर इसी पर अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार को लेकर भी कहा कि वो भी फिल्म ‘टशन’ का हिस्सा थे. बिग भी ने खुलासा किया कि अक्षय सैफ और करीना के रोमांस का गवाह हैं और उनसे बताने के लिए कहा कि उन्होंने क्या देखा था.
सुबह 4.30 बजे करीना के कमरे से निकलते पकड़े गए थे सैफ
इसके बाद क्या था, अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के आदेश का पालन किया और खुलासा किया कि सैफ करीना के कमरे में सुबह-सुबह निकलते हुए पकड़े गए थे. अक्षय बताते हैं, ‘तो सर मैं सुबह 4.30 बजे उठता था. करीना का रूम बाजू में था. एक दिन अचानक, ये दरवाजा खुला, तो साहब निकले और सर आए…क्या कर रहे हो? ये बोले नहीं कुछ नहीं. हम जॉगिंग के लिए जा रहे हैं.’ फिर सैफ इसे कवर करने लगते हैं और कहते हैं, ‘हां हम सुबह जॉगिंग के लिए जा रहे थे.’
फिर अक्षय कुमार आगे कह हैं, ‘इसलिए क्योंकि वो उसे जॉगिंग पर ले जाने के लिए जगाने आया था.’ आपको बता दें कि फिल्म ‘टशन’ को साल 2008 में रिलीज किया गया था. ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया था. भले ही फिल्म फ्लॉप रही लेकिन यहां से सैफ और करीना की लव स्टोरी जरूर हिट हो गई थी. कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 2012 में शादी कर ली थी और अब उनके दो बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं.
यह भी पढ़ें: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स, ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट फाइनल
कब रिलीज होगी ‘हैवान’?
बहरहाल, अगर फिल्म ‘हैवान’ के बारे में बात की जाए तो सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी इस फिल्म के जरिए 18 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही है. फैंस दोनों को लंबे समय के बाद स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसे 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है.
