Headlines

बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच


पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सिंगर ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ शादी की थी. लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया और दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया. मगर मामला यहीं तक खत्म नहीं हुआ. ये विवाद में तब्दील हो गया. ईशा ने अपनी पोस्ट के जरिए दर्द बयां किए. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपन दूसरी शादी और तलाक को लेकर रिएक्ट किया है.

ईशा ने सेपरेशन और शादी पर तोड़ी चुप्पी

ईशा रिखी को लेकर इन दिनों चर्चा ये है कि वो बादशाह से अलग होने के बाद दूसरी शादी करेंगी या नहीं. साथ ही उनके तलाक की कई खबरें भी हैं, जिसे लेकर ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी शादी को लेकर कई तरह की अफवाहों फैलाई जा रही हैं. मेरे बारे में न्यूज रिपोर्ट्स पढ़कर और सुनकर शॉक रह गई. मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि मेरी शादी और अलग होने को लेकर किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं.’

बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ में रेप सीन से बुरी तरह टूट गई थीं रसिका दुग्गल, कहा- ‘बेबस हालत में…’

इतना ही नहीं, ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट आगे लोगों से अपील भी की. उन्होंने लिखा, ‘मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि जब तक मैं कोई जानकारी डायरेक्ट ने शेयर करूं तब किसी भी तरह की खबरों को सच ना मानें. मैं डायरेक्ट अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करूंगी. धन्यवाद’ 

पब्लिकली तमाशा नहीं बनाना चाहती- ईशा रिखी

इसके साथ ही ईशा रिखी ने हाल ही में ई-टाइम्स से भी बात की और इस दौरान उन्होंने पहली बार बादशाह से अपनी शादी टूटने और सेपरेशन को लेकर बात की और कहा कि उन्होंने इसे लेकर पहले इसलिए नहीं बोला क्योंकि वो अपनी पर्सनल लाइफ का पब्लिकली कोई तमाशा नहीं बनाना चाहती थीं. इसलिए वो चुप थीं. एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उनका प्यार से भरोसा नहीं उठा है. मगर इस समय रोमांटिकली नहीं तैयार हैं.

बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच

ईशा कहती हैं कि उनके साथ बहुत खराब हुआ है इसलिए वो नेगेटिव इंसान नहीं बनना चाहती हैं. लेकिन उनका मानना है कि इससे उन्हें बाहर आने में वक्त लगेगा. दूसरी शादी को लेकर कहा कि वो अभी इसके बारे में नहीं सोच रही हैं. फिर से शादी के बंधन में बंधने से काफी डरी हुई हैं. उनका कहना है कि फिलहाल उनकी लाइफ में शादी के लिए कोई जगह नहीं है. लेकिन कभी भी कुछ भी हो सकता है.

बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच

यह भी पढ़ें: निरहुआ ने रानी चटर्जी का कहा- ‘मंथरा’ तो एक्ट्रेस ने किया पलटवार

ईशा रिखी का प्यार और शादी

गौरतलब है कि ईशा रिखी और बादशाह शादी से 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. बाद में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. मार्च 2026 में ईशा की मां ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उनकी शादी की जानकारी सामने आई थी. मगर 5 महीने में ही दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया. आपको बता दें कि ईशा जल्द ही सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाली हैं. शो का ग्रांड प्रीमियिर 6 सितंबर, 2026 को होने वाला है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *