आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई पछाड़ नहीं पा रहा है. इसके आगे जो भी फिल्में थिएटर में आ रही हैं वह एकाध दिन में ही धराशायी हो जा रही हैं. इसी बीच मृणाल ठाकुर और अदिवी सेष की एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डकैत एक प्रेम कथा’ को रिलीज किया गया, जो कि बजट तक वसूल नहीं पाई. हालांकि, शुरुआत शानदार रही. लेकिन इसी बीच साउथ की एक और फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जो गुपचुप आई और बेहतरीन कमाई बिना शोर-शराबे के कर गई.
दरअसल, साउथ की ये कोई और फिल्म नहीं बल्कि ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोस’ है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच कमाल का प्रदर्शन कर रही है और शतक भी लगा चुकी है. चलिए बताते हैं ‘धुरंधर 2’ और ‘वाझा 2’ की कमाई के बारे में.
‘वाझा 2’ ने की 100 करोड़ की कमाई!
‘वाझा 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ को जोरदार टक्कर दे रही है. ये फिल्म शतक लगा चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 15 दिन में 96.15 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा 111.25 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 180 करोड़ ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच साउथ की इस फिल्म की ये कमाई काफी शॉकिंग भरी है. जबकि 15वें दिन की कमाई अभी भी जारी है. फिल्म ने रात 11 बजे तक 3.85 करोड़ की कमाई कर ली है.
| फिल्म | बॉक्स ऑफिस | ऑक्यूपेंसी |
| वाझा 2 | 3.85 करोड़ (रात 11 बजे तक) | 51 प्रतिशत |
| धुरंधर 2 | 3.40 करोड़ (रात 11 बजे तक) | 10.2 प्रतिशत |
‘धुरंधर 2’ ने कितनी कर ली कमाई?
इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं, फिल्म ने इंडिया में 1100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, अगर इसकी 29वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो रात 11 बजे तक आदित्य धर की फिल्म ने 3.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी ‘वाझा 2’ से बेहद कम है.
‘धुरंधर 2’ से ज्यादा है ‘वाझा 2’ की ऑक्यूपेंसी
– बहरहाल, ‘वाझा 2’ की ऑक्यूपेंसी ‘धुरंधर 2’ से कहीं ज्यादा है. साउथ की इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी 51 प्रतिशत है. हालांकि, ये आंकड़ा अभी रात 10 बजे तक ही क्लीयर हो पाएगा.
– इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो ये ‘वाझा 2’ से पीछे है. इसकी ऑक्यूपेंसी 10.2 प्रतिशत है. ऐसे साउथ की इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दी है.
क्या है ‘वाझा 2’ की कहानी?
इसके अलावा अगर ‘वाझा 2’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये 2026 की एक सुपरहिट मलयालम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी चार दोस्तों के जीवन पर आधारित है. साविन सा ने इसका निर्देशन किया है. फिल्म का बजट 10 करोड़ है, जिसके बाद इसकी कमाई 180 गुना हो चुकी है. वो भी महज 15 दिनों में.
