Headlines

‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी की धमाकेदार एंट्री, बेटी को छोड़ने पहुंचे मनोज तिवारी


सलमान खान का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लौट रहा है. शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होगा. इससे पहले मेकर्स एक-एक करके शो के कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील कर रहे हैं. अब ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की धमाकेदार एंट्री हो गई है.

रीति तिवारी का नाम कंफर्म
हाल ही में खबरें आई थीं कि मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकती हैं. अब मेकर्स ने खुद उनके नाम पर मुहर लगा दी है और शो में उनकी एंट्री कंफर्म हो गई है. दिलचस्प बात ये है कि मनोज तिवारी ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन में नजर आ चुके हैं. इस सीजन को भी सलमान खान ने ही होस्ट किया था. इस दौरान डॉली बिंद्रा के साथ उनका ‘अंडा विवाद’ काफी चर्चा में रहा था. 

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनर, ‘आवारापन 2’ समेत तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड

बेटी रीति को छोड़ने पहुंचे मनोज तिवारी
जियो हॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें मनोज तिवारी अपनी बेटी को बिग बॉस के घर तक छोड़ने पहुंचे हैं. वो ‘रिंकिया के पापा’ गाना गाते हुए धमाकेदार एंट्री लेते हैं. इसके बाद सलमान खान कहते हैं, ‘मैंने इस बार तथास्तु बोला तो आपने सोचा इस शो में दो-दो बार आ सकते हैं.’ इसके जवाब में मनोज कहते हैं, ‘मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के घर तक छोड़ने आया हूं.’ 

सलमान खान ने दी ये सलाह
इसके बाद रीति तिवारी की एंट्री होती है. स्टेज पर आते ही वो अपनी सिंगिंग से जलवा बिखेरती हैं. इसके बाद सलमान खान मजाकिया अंदाज में उन्हें सलाह देते हैं कि शो के अंदर अंडे को लेकर कभी लड़ाई मत करना और बाप पर मत जाना. इसका जवाब रीति तिवारी हंसते हुए देती हैं और कहती हैं, ‘बाप पर तो जाना नहीं.’ बता दें कि रीति एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं. वो लगातार म्यूजिक बना रही हैं, जिसमें कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ उनके ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं. साल 2024 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर पॉलिटिक्स में भी कदम रखा.

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
रीति तिवारी के अलावा ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम, माही विज, फैजल खान, काजी तौकीर, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, आम्रपाली दुबे, कनिका मान, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अमन गांधी, अर्शिफा खान, उदिति सिंह, शौविक चक्रवर्ती और गीता बसरा जैसे सेलेब्स नजर आएंगे. ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे होगा. शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: निरहुआ ने रानी चटर्जी का कहा- ‘मंथरा’ तो एक्ट्रेस ने किया पलटवार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *