Headlines

US आर्मी ने ईरान के 3 जहाजों को किया तबाह, वीडियो जारी कर कहा- ‘अगर…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अमेरिका ने ईरान के तीन कच्चे तेल टैंकरों को निशाना बनाया।
  • यह अमेरिकी युद्धपोतों पर ईरानी मिसाइल हमले का जवाब था।
  • रक्षा मंत्री की चेतावनी: अमेरिकी जहाजों पर हमले पर ईरानी टैंकर नष्ट।

अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान पर बड़ा हमले को अंजाम दिया है. US आर्मी ने शनिवार (5 सितंबर, 2026) को ईरान के तीन कच्चे तेल ले जाने वाले जहाजों को निशाना बनाया. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दो टूक कहा कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करेगा, तो हम उनके तेल टैंकरों को पूरी तरह से तबाह कर देंगे.

US ने यह सैन्य कार्रवाई तब की है, जब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इलाके में गश्त कर रहे अमेरिका के दो युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं. हालांकि, अमेरिका ने ईरानी हमलों को नाकाम करने का दावा किया. बाद में अमेरिकी सेना ने ईरान के इस असफल हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की.

ईरानी टैंकरों पर हमले के बाद बोले अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने US सेना की इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘यह बिल्कुल सीधा है. अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है, तो हम उनके तेल टैंकरों को तबाह देंगे. उन्हें बस इतना करना है कि वे अमेरिकी नौसेना पर हमला न करें.’

उन्होंने कहा, ‘ईरान का तेल टैंकर बेड़ा पूरी तरह से असुरक्षित है. ईरान के पास कोई मजबूत नौसेना या वायु सेना नहीं है. हमारे जेट, जहाज और पनडुब्बियां उन सभी को निशाना बना सकते हैं.’

अमेरिकी सेना ने किन तीन ईरानी टैंकरों को बनाया निशाना

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर ने ईरान के कई कथित अनप्रोवोक्ड हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. इस दौरान किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि ईरान के हमलों के विफल होने के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने खार्ग द्वीप के तट के पास M/T Downy और जास्क के पास M/T Stark 1 नामक IRGC से जुड़े कच्चे तेल के टैंकरों को स्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया. इसके अलावा, अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी में खाली पड़े कच्चे तेल के टैंकर M/T Kylo, जिसे Noxen के नाम से भी जाना जाता है, को पूरी तरह नष्ट कर दिया. क्रू सदस्यों को जहाज छोड़ने का निर्देश दिए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने जहाज के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को निशाना बनाया, जिससे वह दोबारा चलने के लायक नहीं रहे. 

यह भी पढ़ेंः रूस अगले तीन दिन नहीं करेगा यूक्रेन पर अटैक, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *