Headlines

महोबा: स्कूल के पीछे गड्डे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मचा कोहराम


महोबा के रिवई गांव में स्कूल के पीछे पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत तत्काल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. उन्होंने रोते-बिलखते पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

महोबा जिले के चरखारी अंतर्गत रिवई गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. गांव स्थित मॉडल स्कूल के पीछे मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था. जहां खेलते समय अचानक पैर फिसलने से तीन मासूम बच्चे गहरे पानी में समा गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूमों की सांसें थम चुकी थीं.

‘200 से 250 साल पुरानी लखौरी ईंटें…’, सहारनपुर पहुंची ASI टीम का बयान

भाई-बहन सहित तीन बच्चों की डूबने से मौत

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 14 वर्षीय प्रिंस अहिरवार, 11 वर्षीय रोशनी अहिरवार और 10 वर्षीय अंशुल अहिरवार के रूप में हुई है. प्रिंस और रोशनी चचेरे भाई-बहन थे, जबकि अंशुल उनका पड़ोसी था. एक साथ तीन घरों के चिराग बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा छाया है. 

विधायक ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

घटना की जानकारी मिलते ही चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बिना देरी किए तत्काल महोबा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.पोस्टमार्टम हाउस में रोते-बिलखते परिजनों से मिलकर विधायक भावुक हो गए और उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया. विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. 

उन्होंने मौके पर ही उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और परिजनों को जल्द से जल्द हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इसके साथ ही विधायक ने कहा कि स्कूल के पास बने इस खतरनाक गड्ढे को जल्द से जल्द बंद कराया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसा कोई दर्दनाक हादसा न हो सके.

‘P से प्रभारी भी होता है, PAGAL भी’, विनोद तावड़े के बयान पर अखिलेश का तंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *