Headlines

साहित्य अकादमी में ड्राइवर से क्लर्क तक की वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई


साहित्य अकादमी के बारे में तो आपने सुना ही होगा. भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी देश में साहित्य और भाषाओं को बढ़ावा देने का काम करती है. हाल ही में साहित्य अकादमी में अलग-अलग पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में कुल 30 पद हैं, यानी अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के पास सरकारी संस्थान में नौकरी पाने का मौका है. साहित्य अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नया नोटिस जारी किया गया है.

साहित्य अकादमी में 30 पदों पर भर्ती

साहित्य अकादमी की इस भर्ती में कुल 30 पद शामिल हैं. इनमें डिप्टी सेक्रेटरी, असिस्टेंट एडिटर, सीनियर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, प्रोग्राम असिस्टेंट और पब्लिकेशन असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. इसके अलावा प्रूफ रीडर, स्टेनोग्राफर, मैसेंजर कम राइडर, वैन ड्राइवर, जूनियर क्लर्क और MTS के पद भी  इसमें शामिल किए गए हैं.

आवेदन कैसे करना होगा?

साहित्य अकादमी की भर्ती में आवेदन ऑनलाइन नहीं, बल्कि निर्धारित फॉर्म के जरिए पोस्ट ऑफिस  से करना है. उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज और हाल की फोटो लगानी होगी. इसके बाद फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से साहित्य अकादमी के पते पर भेजना होगा. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है. अलग-अलग पद के लिए अलग आवेदन फॉर्म देना होगा.

यह भी पढ़ें: KVS-NVS शिक्षक भर्ती टियर-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 10वीं और 12वीं पास के लिए भी मौका

अगर आपने 10वीं या 12वीं तक पढ़ाई की है तो भी इस भर्ती में आप आवेदन कर सकते है. वैन ड्राइवर और MTS के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव जरूरी है. वहीं जूनियर क्लर्क और स्टेनोग्राफर ग्रेड II के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. इस पद के लिए अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट और जूनियर क्लर्क के लिए हिंदी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर की जानकारी भी जरूरी है. इन पदों की अधिक उम्र सीमा 50 वर्ष है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार छूट मिल सकती है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

साहित्य अकादमी में पद के हिसाब से सैलरी अलग है. नोटिफिकेशन के आधार पर  डिप्टी सेक्रेटरी को ₹56,100 से ₹1,77,500, असिस्टेंट एडिटर और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर को ₹35,400 से ₹1,12,400, जबकि टेक्निकल असिस्टेंट, प्रोग्राम असिस्टेंट और पब्लिकेशन असिस्टेंट को ₹29,200 से ₹92,300 तक मिलेंगे. प्रूफ रीडर और स्टेनोग्राफर की सैलरी ₹25,500 से ₹81,100, ड्राइवर और जूनियर क्लर्क की ₹19,900 से ₹63,200 और MTS की ₹18,000 से ₹56,900 तक होगी.

यह भी पढ़ें: SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *