Bigg Boss 20 Written Update 7th September: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा एपिसोड 7 सितंबर को स्ट्रीम किया गया, जिसमें घर में एंट्री के बाद घरवालों के बीच पहले ही दिन गरम माहौल देखने के लिए मिला. मजाक मस्ती से ज्यादा तो वो आपस में तनातनी के रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. यंग और काजी के बीच झगड़ा हुआ तो ईशा रिखी बोली कि वो शादी नहीं करना चाहतीं. इसके साथ ही मैरी कॉम ने अपने तलाक पर बात की. चलिए बताते हैं क्या क्या हुआ.
अमन गांधी का आरोप, माही विज के इशारों पर चल रहीं लव गिल
अमन गांधी ने अरिश्फा खान से बात करते हुए कहा, ‘मैंने लव गिल से पानी मांगा तो उसने मुझे दिया नहीं कहा कि पहले प्लीज बोलो. मैंने बोला प्लीज दे दो क्योंकि मुझे कोई समस्या नहीं है तो फिर भी उसने मुझे नहीं दिया और माही विज की तरफ देखकर इशारे में पूछ रही थी. मैं तो ऐसे लोगों को उठाकर बाहर फेंक दूं.’
यह भी पढ़ें: माही विज ने BB20 में किया तांडव, सपोर्ट में आए जय भानुशाली, कहा- ‘तारा की मम्मा किल इट’
माही विज ने लोगों पर किया हुक्म
माही विज ने सुबह किचन में सबको काम डिस्ट्रीब्यूट किया. पहले उन्होंने ईशा रिखी को चाय बनाने के लिए कहा. फिर एक-एक करके बताने लगीं कि किचन में कौन क्या काम करेगा. हालांकि, अभी तक कोई भी घर का कैप्टन नहीं चुना गया है लेकिन माही विज का ये स्ट्रॉन्ग कॉल लोगों को काफी पसंद आ रहा है. माही विज ने अरिश्फा खान की वाट ही लगा दी. वो चाय बनाने को लेकर उनके पीछे हीड़ पड़ गईं. अरिश्फा उनसे डरी हुई दिखीं, जैसे उनसे जबरन चाय बनवाई जा रही हो.
गुल्लू ने अमन गांधी का उड़ाया मजाक
गुल्लू ने अमन गांधी की पर्सनल लाइफ का मजाक उड़ाया. वो गार्डन एरिय में एक्सरसाइज कर रहे थे तभी गुल्लू ने कहा, ‘इसकी भी वाइफ छोड़कर चली गई है इसे. इसके तो बच्चों ने इसे गाली भी दे दी थी.’ वो कनिका मान के साथ उनका मजाक उड़ाते दिखे.
गुल्लू और कनिका मान की बनेगी जोड़ी?
यंग ने ‘बिग बॉस 20’ में प्रिडिक्शन भी किया. वो गार्डन एरिया में माही विज के साथ बैठे थे और इस दौरान उन्होंने कहा कि शो में जोड़ियां भी बनेगी. युंग से माही ने पूछा किसका-किसका बनेगा? तो इस पर उन्होंने कनिका मान और गुल्लू का नाम लिया. उनका मानना है कि दोनों के बीच नजदीकियां हो रही है. दोनों साथ में बैठकर अमन गुप्ता का मजाक भी बना रहे थे कि उनकी बीवी ने उनको छोड़ दिया और बच्चे गाली दे रहे थे.
वहीं, माही ने कनिका से कहा, ‘कोई बॉयफ्रेंड है?’ तो इस पर उन्होंने मना किया. माही ने उनसे कहा कि उनकी जोड़ी यहां बन जाएगी.
यह भी पढ़ें: मलयालम की 2026 दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, जो 780% प्रॉफिट कमाकर बनी नंबर 1
‘बिग बॉस 20’ में 3 तलाकशुदा कंटेस्टेंट
माही विज ने कहा, ‘शो में तीन तो डिवोर्सी हैं.’ इस पर माही ने अपने साथ ही ईशा और मैरी कॉम का नाम भी लिया.
कनिका मान ने इस सदस्य से छीना वरदान
कनिका मान ने जब घर में एंट्री की थी तो पहली कंटेस्टेंट होने के नाते बिग बॉस ने उन्हें पावर दी थी कि वो जो कंटेस्टेंट उन्हें पसंद ना आए वो इसकी एक पावर को छीन सकती हैं. इसका इस्तेमाल उन्होंने आज के एपिसोड में किया. बिग बॉस ने उनसे पावर का इस्तेमाल करने के लिए कहा तो उन्होंने काजी का वरदान छीन लिया.
कनिका मान ने कहा, ‘मुझे काजी नहीं पसंद आया. क्योंकि वो किसी को सुनना नहीं पसंद करते हैं. वो अपनी बात दूसरों पर थोप देते हैं. दूसरे को बोलने का मौका नहीं देते हैं.’ ऐसे में बिग बॉस ने काजी से उनका वरदान छीन लिया और वो अब घर के पहले कप्तान की रेस से बाहर हो गए हैं.
तलाक पर बोलीं मैरी कॉम
मैरी कॉम ने अपने तलाक पर बात की. उन्होंने कहा, ‘हमारे बीच सब कुछ शांति से हो गया. हम एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगा सकते थे. मेरे बसकी ये सब नहीं है. बस इतना कहूंगी कि उसका रास्ता अलग था मेरा अलग. इसलिए अलग हो गए. अब हम खुश हैं. मैं अपनी लाइफ जी रही हूं.’
‘बच्चा’ कहने पर भड़कीं अरिश्फा खान, कहा- ‘मैं जेन जी हूं’
इसके साथ ही आरिश्फा खान ने उनको बच्चा कहने पर गुस्सा निकाला. उन्होंने काजी से कहा, ‘मैं बच्चा नहीं हूं. मुझे बच्चा कहना बंद करो. मैं बड़ी हूं. मैं जेन जी हूं. मुझे वो चीजें दो. मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगी. लोग मुझे बच्चा बोल रहे हैं. मैंने नहीं कहा कि मैं बच्ची हूं.’ इसके साथ ही अरिश्फा ने कहा, ‘मैं ऐसी हूं कि खा जाऊंगी तुम लोगों को. सब एक तरफ हो जाएं फिर भी फर्क नहीं पड़ेगा.’ उन्होंने काजी को कहा, ‘मुझे आप पर्सनली कहो लेकिन सबके सामने मत कहो.’
वहीं, अरिश्फा ने माही विज पर भी गुस्सा निकाला और कहा, ‘मुझ पर हुक्म चलाना बंद करो. मुझे छोटा बच्चा समझकर काम करवा रहे हैं. मैं रिस्पेक्ट करती हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि हुक्म चलाओगे. मुझे बच्चा कहना बंद करो. मैं बच्ची नहीं हूं.’
काजी और यंग के बीच मचा घमासान
अरिश्फा खान के साथ हुई बहस की वजह से काजी और यंग आमने-सामने आ गए. काजी ने बच्चा कहने वाली बात पर अरिश्फा को कहा, ‘हमारे बीच आग यंग ने लगाई.’ फिर इसे क्लीयर करने के लिए यंग काजी के पास गए तो देखते ही देखते उनके बीच बहस बड़ी वाली हो गई. यंग ने काजी को कहा, ‘मेरा नाम लेना बंद कर.’ फिर काजी उनकी नकल करने लगे. फिर इस पर यंग का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया. इसके बाद यंग ने कहा, ‘मेरी एक्टिंग मत कर. तुझको जमता नहीं.’
काजी ने यंग को कहा, ‘चिल गूजे बाप पर मत जा.’ यंग ने कहा, ‘तेरे बाप के बारे में मैंने नहीं बोला रे. तू पहले बात को समझ.’ मामल काफी गरमा गया. काजी ने भी कहा, ‘2 प्लस 2 9 कर दूंगा, बाप मत जा.’ बात बाप पर तब आई जब काजी ने यंग को भाई कहा तो उन्होंने कहा, ‘मेरे बाप ने दो बच्चे करे हैं और वो ही मेरा भाई है.’
आम्रपाली दुबे का भी टूटा दिल? ईशा रिखी बोलीं- ‘शादी नहीं करनी’
ईशा ने कहा, ‘मुझे शादी का बहुत शौक था. मैं ऐसी लड़की थी कि मुझे शादी बच्चे चाहिए थे. अब मैं शादी करना ही नहीं चाहती.’ फिर आम्रपाली दुबे कहती हैं, ‘हम लोग वापस से ट्रस्ट कर ही नहीं पाते हैं. एक बार लग गई ना वाट, परिवार, सम्मान की लग गई, वेट बढ़ रहा, इसके बाद ग्रीन फ्लैग क्या ग्रीन फॉरेस्ट आ जाए फिर यही होगा कि नहीं होगा भाई तू जा.’
कैप्टेंसी का टास्क
‘बिग बॉस’ ने 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में बुलाया. इसे जश्न को उन्होंने गेम में बदल दिया. बिग बॉस ने कैप्टेंसी का टास्क करवाया. काजी इस टास्क के संचालक रहे. इस टास्क में केक के पीस बनकर प्लेट में जाकर खड़े होना था. ये गाने के हिसाब से चलेगा. गाना बजेगा तो केक में खड़े हो जाएंगे. गाना बंद होते ही केक हो जाएंगे. इस टास्क में कैप्टेंसी के तीन दावेदार बनाए जाने थे. इस टास्क और कैप्टेंसी की दावेदारी से माही विज, रिति तिवारी, कनिका, आम्रपाली, ईशा और अमन गांधी बाहर हो गए. हालांकि, अभी तक कैप्टेंसी के तीन दावेदार नहीं मिले हैं, जो अगले एपिसोड में मिलने वाले हैं.
