नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री कर दिया गया है, वहीं इसकी एडवांस बुकिंग में भी तेजी देखने को मिल रही है. ‘रामायण’ की रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर पहुंची.
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे. 24 अक्टूबर को जारी प्रोमो में तीनों सितारे हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते दिखाई दिए. इस दौरान बिग बी ने दिवाली से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया.
बिग बी ने ‘रामायण’ की स्टारकास्ट को सुनाया ‘दिवाली’ का किस्सा
प्रोमो में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि क्या उन्हें दिवाली से जुड़ी कोई याद है? इस पर बिग बी ने जवाब देते हैं, ‘दिवाली पर बस यही याद रहता था कि अगर पड़ोसी के घर पटाखा तेज आवाज में फूटे, तो हमारे घर का पटाखा उससे भी ज्यादा तेज होना चाहिए.’ अमिताभ बच्चन की ये बात सुनकर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे हंसने लगते हैं.
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर, यानी गुरुवार और शुक्रवार को रात 9 बजे टेलीकास्ट होंगे.
5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण’
बता दें ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. वहीं, इसके दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज करने का प्लान है.
फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.
