बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में राखी एड को लेकर विवादों का हिस्सा बन गई थीं. उनके रक्षा बंधन एड पर जमकर बुला मचा था, क्योंकि इसमें एक्ट्रेस छोटे कपड़ों में नजर आई थीं. त्योहार को देखते हुए लोगों ने एक्ट्रेस के इस तरह के कपड़ों पर नाराजगी जाहिर की थी. इस मामले पर अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपनी बात रखी है और कहा है कि एक्टर्स के पास ऑप्शन होता है कि वो इस तरह के प्रोजेक्ट से पीछे हट जाए.
‘पीछे हटने का ऑप्शन होता है…’
बता दें कि रक्षा बंधन से कुछ दिनों पहले कृति सेनन एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई थीं. उनके विज्ञापन को लेकर उन पर लोगों ने जमकर निशाना साधा था. इस मामले पर हिना खान ने ‘The4POV’ के हालिया एपिसोड में बात की.
ये भी पढ़ें: आदित्य धर भी हुए ‘हनुमान अंश’ के मुरीद, ‘धुरंधर’ डायरेक्टर ने पोस्टर शेयर कर यूं की तारीफ
हिना खान ने अपने पति रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के सामने कहा, ‘कभी-कभार कुछ ब्रांड्स अपने आइडियाज पर टिके रखते हैं. वो चाहते हैं कि सब कुछ उनके तरीके से हो. लेकिन, बतौर एक्टर आपके पास उस प्रोजेक्ट से पीछे हटने का ऑप्शन होता है. खास तौर पर अगर आपको लगता है कि इसका असर निगेटिव हो सकता है. हो सकता हो उन्होंने अंदाजा ना लगाया हो कि इसका नतीजा ऐसा निकलेगा.’
ये बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है
हिना खान ने आगे ये स्पष्ट किया कि जो हुआ जो कुछ भी हुआ वो इसके लिए कृति को दोषी नहीं मानती है. वहीं उन्होंने इस मामले पर कृति सेनन की ट्रोलिंग पर कहा कि जिस लेवल की ट्रोलिंग हुई वो नहीं होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा, ‘जो हुआ और जो हो रहा है, कोई भी ये डिजर्व नहीं करता. आपने सोचा नहीं और इतना कुछ हो गया. लोग इसे जाने नहीं देते हैं. ये बड़ा मुद्दा बन जाता है. मैं इसके लिए कृति या दूसरी पार्टी को दोष नहीं दूंगी.’
कृति का ये विज्ञापन वीडियो ज्वेलरी ब्रांड GIVA (जीवा) ने बनाया था. बढ़ते विवाद के बाद ब्रांड की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया था कि उनका इरादा किसी की भावना आहत करने का नहीं था. इसके बाद ब्रांड ने उस विज्ञापन को हटा लिया था.
ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए फैन
