पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में आते ही अपनी जिंदगी का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिससे शायद बहुत से लोग खुद को जोड़ पाएंगे. शो को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है.
बॉडी शेमिंग पर बोलीं लव
इसी दौरान लव ने अमन गांधी के साथ बात करते हुए बताया कि बड़े होने के दौरान उन्हें अपने शरीर और वजन को लेकर लोगों की कई तरह की बातें सुननी पड़ीं. उन्हें सिर्फ ज्यादा वजन होने पर ही नहीं बल्कि वजन कम करने के बाद भी लोगों के तानों का सामना करना पड़ा. लव ने बताया कि उन्हें बहुत दुबला होने के कारण बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी है.
लव ने अमन से बातचीत के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ”जब मेरा वजन थोड़ा ज्यादा था, तो लोग मेरी बॉडी को लेकर कमेंट करते थे. फिर मैंने वजन कम किया, लेकिन उसके बाद भी लोगों के पास कहने के लिए कुछ न कुछ होता था.”
बोलीं- लोग लुक्स पर देते थे राय
लव ने कहा, ”वे मुझसे कहते थे कि मैं बहुत पतली दिखती हूं या मुझसे पूछते थे कि मैंने कुछ खाया है या नहीं. ऐसा लगता था कि मैं कुछ भी करूं, लोगों के पास मेरे लुक के बारे में अपनी राय होती थी.”
ये भी पढ़ें:-मंडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ जड़ेगी शतक! 5 बजे तक 98 करोड़ के हुई पार
अमन गांधी ने भी साझा किया अनुभव
लव की इस बातचीत में अमन गांधी ने भी अपनी बात रखी. अमन ने बताया कि उन्हें भी शरीर को लेकर लोगों की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने बताया कि बहुत पतला होने की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था.
पंजाबी इंडस्ट्री में बनाई पहचान
लव गिल पंजाबी इंडस्ट्री में अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2019 में वह पंजाबी गायक करण औजला के एक लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में नजर आईं. इसके बाद लव ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और पंजाबी धारावाहिक ‘तू पतंग मैं डोर’ में जरीना का किरदार निभाया.
फिल्मों में भी आजमाया हाथ
टेलीविजन के बाद लव ने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया. साल 2021 में वह पंजाबी फिल्म ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने ‘हेटर्ज’, ‘कुलचे छोले’, ‘गदर 1947: इक्क विच्छोड़ा’ और ‘वेखी जा छेड़ी ना’ जैसी फिल्मों में काम किया. अब वह ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं.
‘बिग बॉस 20’ में ये चेहरे
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर को हुई है. इस सीजन में मनोरंजन, संगीत, खेल और डिजिटल दुनिया से जुड़े कई चेहरे शामिल हुए हैं. लव गिल के अलावा एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेड खान और यंग डीएसए शो का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें:-संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर की झलक