रिटलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर बज लगातार बढ़ रहा है. शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाओं के बीच अब सना मकबूल के एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सना ने बिना किसी का नाम लिए बिग बॉस 20 के एक कंटेस्टेंट पर ऐसा तंज कसा है कि लोगों को तुरंत एक पुराने रिश्ते की याद आ गई.
सना ने किसे बताया ‘परफेक्ट कैंडिडेट’?
सना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो आमतौर पर बिग बॉस या उसके कंटेस्टेंट्स पर कमेंट नहीं करतीं, लेकिन इस सीजन में एक ऐसा ‘परफेक्ट कैंडिडेट’ है, जिसके असली रंग वो जानती हैं. सना ने आगे इशारों में कहा कि वो उस शख्स के असली रंग जानती हैं और अब दुनिया भी उन्हें जान जाएगी. इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि आखिर सना किसकी बात कर रही हैं.
एक्ट्रेस ने अपनी किसी भी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, एक्स पर फैंस ने तुरंत अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वो एक्ट्रेस माही विज की बात कर रही थीं.
ये भी पढ़ेंः मां श्वेता बच्चन का 11 साल पुराना आउटफिट पहन नव्या नंदा ने लूटी महफिल, तस्वीरें वायरल

आखिर माही विज का नाम क्यों आया?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सना के पोस्ट के बाद माही विज का नाम ही क्यों चर्चा में है? दरअसल, सना और माही की दोस्ती की चर्चा पहले भी रही है, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आईं. दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की बात ने इन चर्चाओं को और हवा दी.
पहले भी कर चुकी हैं ‘एक्स-फ्रेंड’ पर इशारा
बता दें, कि सना का ये पहला क्रिप्टिक पोस्ट नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने एक कथित एक्स-फ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर तीखा मैसेज शेयर किया था. उस पोस्ट में भी सना ने उस शख्स को बिग बॉस 20 के लिए ‘परफेक्ट कैंडिडेट’ बताया था. अब नए पोस्ट के बाद पुरानी बातों की भी चर्चा फिर से शुरू हो गई है.
हालांकि, सना ने अपने किसी भी पोस्ट में माही विज का नाम नहीं लिया है.
ये भी पढ़ेंः ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिना इजाजत इस्तेमाल हुआ ‘शूरवीर’ गाना? म्यूजिक लेबल ने बता दिया सारा सच
Input By : निरमा पुरोहित
