Bigg Boss 20 Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है. 6 सितंबर, 2026 को शो का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की. इस दौरान सबको सबसे मजबूत कंटेंडर टीवी एक्ट्रेस माही विज लगीं. क्योंकि वो जाना पहचाना नाम हैं. वहीं, उन्होंने घर में जाते के साथ ही तांडव मचा दिया. उन्होंने सब पर हुक्म चलना भी शुरू कर दिया, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया. इसी बीच अब उन्हें पति जय भानुशाली का सपोर्ट मिला है. चलिए बताते हैं क्या कहा.
जय भानुशाली ने माही को कहा ‘डॉन’
माही विज बिग बॉस सीजन 20 का हिस्सा बन चुकी हैं और जब माही घर में जा रही थी तब भी उनकी बेटी सेट पर मौजूद थीं. सलमान ख़ान ने खुद कहा कि जाते जाते एक बार अपनी बेटी से मिल सकती हो. माही विज अब घर के अंदर जा चुकी हैं और उन्होंने अपना खेल भी शुरू कर दिया है. ऐसे में जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर माही विज को सपोर्ट करते हुए नजर आए. जहां उन्होंने माही को डॉन कहा है.
यह भी पढ़ें: ‘तमीज में रहना चाहिए’, कैलाश खेर का समय रैना-शेरोन वर्मा के कमेंट पर फूटा गुस्सा
जय ने किया माही का सपोर्ट
जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. इसमें उनकी बेटी तारा नजर आ रही हैं. इसे साझा करने के साथ ही एक्टर ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट तारा की मम्मा किल इट.’ माही को सपोर्ट करते हुए जय की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.
जय भानुशाली एक पिता का फर्ज पूरी तरह से निभाते हुए नजर आ रहे हैं. घर में अब तारा अकेली रह गई हैं तो वो बेटी को संभाल रहे हैं. जय और तारा का पहला वीडियो सामने आया जो बहुत ही अच्छा लग रहा है. पिता और बेटी का बॉन्ड अब और भी स्ट्रान्ग हो रहा है.
यह भी पढ़ें: मलयालम की 2026 दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, जो 780% प्रॉफिट कमाकर बनी नंबर 1
माही विज ने काटा गदर
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में माही विज ने एंट्री करते ही धमाका कर दिया. माही ने घर के कंटेस्टेंट्स पर हुक्म करना शुरू कर दिया. पहले अमन गांधी को अपना सामान उठाने के लिए कहती हैं फिर वो मना कर देते हैं तो रिश्ते में तनाव देखने के लिए मिलता है. फिर अरिश्फा को वो चाय बनाने के लिए कहती हैं. वो कहती हैं, ‘उनसे ऑफ वाइब आ रही है.’ ईशा रिखी माही के इस हरकत को लेकर कहती हैं, ‘जब से आई हैं ना तब से तुम मेरा चाय बनाओ, मेरे कपड़े लगाओ. इसका बस चले तो कहे मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो.’
शो का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है और ‘बिग बॉस 20’ में एक बड़े झगड़े की ओर ईशारा कर रहा है. इसकी चर्चा जोरों पर है लेकिन अब एपिसोड के प्रीमियर के बाद ही साफ हो पाएगा कि क्या होता है. लेकिन जो भी हो माही विज ने पहले ही दिन शो में सारी लाइमलाइट चुरा ली है. वो सब पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं.
Input By : कलीम सलमानी
