Headlines

दलीप ट्रॉफी: ‘फ्लैट पिच’ पर मोहम्मद शमी का जलवा, 4 मेडन ओवर; चटकाए इतने विकेट


चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है. पहली पारी में मैदान की पिच बिल्कुल फ्लैट नजर आई. ईस्ट जोन ने मुकाबले की पहली पारी में 708/10 रन बनाए. लेकिन इसी फ्लैट पिच पर मोहम्मद शमी का जलवा देखने को मिला. ईस्ट जोन के लिए खेल रहे शमी ने मैच के तीसरे दिन कमाल की गेंदबाजी की. 

मुकाबले के शुरुआती 2 दिन ईस्ट जोन ने बैटिंग की. तीसरे दिन साउथ जोन बैटिंग के लिए उतरी. इसी दौरान शमी का कहर देखने को मिला. उन्होंने दिन खत्म होने तक 11 ओवर फेंके, जिसमें 4 मेडन रहे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 17 रन खर्चे. वह 2 विकेट भी चटका चुके हैं. जहां चेपॉक की पिच पर साउथ जोन के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए, वहां शमी ने अपने गोल्डन आर्म से बल्लेबाजों को परेशान किया. 

तीसरा दिन खत्म होने तक साउथ जोन ने 6 विकेट पर 242 रन बना लिए हैं. टीम के लिए कप्तान तिलक वर्मा 56 रन पर और चामा वी मिलिंद 02 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने अब तक टीम के लिए 62 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. इसके साथ टीम 466 रन से पीछे है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे दिन टीम क्या करती है. 

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कौन है ज्यादा अमीर?

दलीप ट्रॉफी में शमी की शानदार गेंदबाजी जारी 

टूर्नामेंट में शमी की तरफ से लगातार शानदार गेंदबाजी देखने को मिल रही है. सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में शमी ने 5 विकेट चटकाए थे. पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे. 

इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर शमी को टीम इंडिया में वापस लाने की चर्चा तेज हो चुकी है. उन्होंने भारत के लिए पिछला मुकाबला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के रूप में खेला था. वहीं उन्होंने टेस्ट में पिछला मैच जून 2023 में खेला था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शमी की दोबारा टीम इंडिया में वापसी होती या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *