Headlines

 बिहार में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री होगी? BJP विधायक बोले- ‘सनातन…’


पूर्वी चंपारण की हरसिद्धि विधानसभा से बीजेपी विधायक कृष्णनंदन पासवान ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग की है. उन्होंने फिल्म को सनातन संस्कृति और धर्म से जुड़ी फिल्म बताते हुए ये मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह किया कि फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए, ताकि सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब किसान भी कम कीमत में इसे देख सकें.

कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ सनातन संस्कृति से जुड़ी धार्मिक फिल्म है और समाज के लिए ऐसी फिल्मों की जरूरत है. उनके मुताबिक, फिल्म के जरिए लोगों को सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस दिशा में पहल करने की अपील की.

यह भी पढ़ें- CM योगी का 2027 में जाना तय? इस पार्टी के दावे ने बढ़ाई BJP की टेंशन!

गरीबों के लिए टैक्स फ्री करने की अपील

बीजेपी विधायक ने कहा कि गांवों में रहने वाले गरीब किसान भी फिल्म देखने की इच्छा रखते हैं, लेकिन टिकट की कीमत उनके लिए परेशानी बन सकती है. अगर फिल्म टैक्स फ्री होती है तो लोग कम पैसे में इसे देख पाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा और वे फिल्म से प्रभावित होंगे.

‘फिल्म से सनातन संस्कृति मजबूत होगी’

पासवान ने दावा किया कि धार्मिक और सांस्कृतिक फिल्मों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ से लोगों में सनातन संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा और इससे सनातन मजबूत होगा. इसी आधार पर उन्होंने बिहार सरकार से फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है और उसके नेता मुद्दाविहीन हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और लोकप्रियता को देखकर परेशान है. पासवान के मुताबिक, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और जनता को सुविधाएं मिल रही हैं. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से विपक्षी दल घबराए हुए हैं.

यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो को छत पर किया पार्क, आनंद महिंद्र बोले- ‘मुझे चिंता है कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *