Headlines

‘बिहार बाढ़ लेकर सरकार संवेदनहीन’, अखिलेश बोले- सत्य निकेतन में हत्या हुई


कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना को लेकर हत्या जैसे शब्द का प्रयोग किया है. उन्होंने बाढ़ पर भी सम्राट सरकार को घेरा है.

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार को बाढ़ प्रभावित लोगों के दुख-दर्द में उनके साथ खड़ा होना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए, न कि उन्हें नजरअंदाज करना चाहिए. राज्य में बाढ़ से 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “सरकार संवेदनहीन हो गई है. सरकार को लोगों के दुख में उनकी मदद करनी चाहिए, न कि नजरअंदाज करना चाहिए.” उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और सहायता पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया. बिहार में गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा समेत कई नदियां अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

यह भी पढ़ें- नितिन नवीन पर बरसे मनोज झा, ‘पहले अंदर का दीया जलाएं’

सत्य निकेतन हादसे को बताया हत्या

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर भी कांग्रेस सांसद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “वो तो एक तरह की हत्या है, हत्या हुई है.” उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए जिम्मेदारी तय किए जाने की जरूरत की ओर इशारा किया.

‘छात्रों की गूंज’ पर भी सियासी वार

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘झूठ की गूंज’ बताए जाने के सवाल पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के कार्यक्रम और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष के रुख पर सवाल उठाया. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री की पार्टी को खुद नीतीश कुमार कभी “बड़का झूठा पार्टी” कहते थे. कांग्रेस सांसद के इस बयान को बिहार में जारी सियासी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है. बाढ़ के बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- CM योगी का 2027 में जाना तय? इस पार्टी के दावे ने बढ़ाई BJP की टेंशन!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *