Headlines

हर्षित राणा OUT? वाशिंगटन सुंदर IN, बुमराह-रेड्डी पर भी आया अपडेट


अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों को सब्जेक्ट टू फिटनेस के तहत शामिल किया गया था. हर्षित को लेकर जो अपडेट सामने आया है, वो अच्छा नहीं है. उनका इस सीरीज के लिए फिट होना मुश्किल है. बीसीसीआई सूत्र ने सभी को लेकर अपडेट दिया है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला मैच 13 सितंबर को होगा, जिसके लिए भारतीय प्लेयर्स दिल्ली पहुंचने लगे हैं. पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्र के हवाले से जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर पर अपडेट दिया है. बता दें कि बीसीसीआई ने इन चारों को स्क्वॉड में शामिल तो किया था लेकिन स्पष्ट किया था कि इन सभी का खेलना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.

हर्षित राणा का फिट होना मुश्किल

बीसीसीआई सूत्र ने हर्षित राणा को लेकर बताया कि वह पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. उनके बयान का मतलब है कि हर्षित इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्होंने कहा, “वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. उन्हें और समय चाहिए होगा.” बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए हर्षित ने इंग्लैंड दौरे पर वापसी की थी, लेकिन फिर चोटिल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी 2026 की प्राइज मनी डिटेल, जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़

वाशिंगटन सुंदर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फिट माना गया है. जसप्रीत बुमराह और नितीश कुमार रेड्डी को लेकर भी बीसीसीआई सूत्र ने अपडेट दिया. बुमराह घुटने और रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से जूझ रहे हैं.

बुमराह और रेड्डी को लेकर क्या आया अपडेट

सूत्र ने आगे कहा, “जसप्रीत बुमराह और नितीश कुमार रेड्डी दोनों ही अपनी वापसी की राह पर हैं.” बुमराह की बात करें तो वह जुलाई में इंग्लैंड के वनडे दौरे के बाद से बाएं घुटने की चोट के कारण खेल से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें- ICC टी20 रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी को हुआ नुकसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *