Headlines

दिल्ली में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी 4 गोलियां


नई दिल्ली में शाहदरा जिले के थाना आनंद विहार इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने कैफे से घर लौट रहे दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें : DUSU चुनाव: अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे ज्यादा उम्मीदवार, ABVP ने जारी की लिस्ट

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक देर रात एक कैफे से घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसके शरीर में चार गोलियां लगी हैं, जबकि दूसरे युवक के कूल्हे में एक गोली लगी है. फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आनंद विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दोनों घायलों का गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर बदमाशों ने दोनों युवकों पर फायरिंग क्यों की और वारदात के पीछे क्या वजह थी. फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही फायरिंग की पूरी वजह और घटना में शामिल आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

यह भी पढ़ें: ब्रिक्स समिट: दिल्ली में आज से 3 दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन, 22 रूट पर जाने से बचें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *