Headlines

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई आपात बैठक, BJP के सभी मंत्रियों को बुलावा, क्या होगा?


बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. जेडीयू की ओर से फरक्का जल संधि को लेकर दिए जा रहे तल्ख बयानों के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीजेपी कोटे के सभी मंत्रियों की एक अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक आज (शुक्रवार) शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी. 

खास बात यह है कि बीजेपी कोटे के सभी मंत्रियों को बैठक में हर हाल में मौजूद रहने को कहा गया है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, जो मंत्री इस समय बिहार या पटना से बाहर हैं, उन्हें तत्काल पटना लौटने को कहा गया है. 

ऐसे में अचानक बुलाई गई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. हालांकि पार्टी स्तर पर बैठक की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को बताया जा रहा है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में बैठक के समय को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बाढ़ के बीच भागलपुर में हादसा, 5 लोगों की मौत, 4 एक ही परिवार के थे

संजय झा के बयान से बैठक का कनेक्शन?

दरअसल, जेडीयू की ओर से बिहार के विभिन्न जिलों में ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. राज्यसभा सांसद संजय झा ने बीते मंगलवार को बेगूसराय में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि सत्ता रहे या ना रहे, उनकी पार्टी बिहार के पानी से समझौता नहीं करेगी. अब ऐसे में चर्चा है कि संजय झा के बयान से इस बैठक का कनेक्शन है.

मंगलवार को संजय झा ने कहा था कि साल 1996 से बिहार के लोगों साथ अन्याय हो रहा है. बांग्लादेश के साथ फरक्का समझौते के तहत हुए बंटवारे से बिहार चार महीने बाढ़ में डूबा रहता है और जब राज्य को पानी की जरूरत होती है तो नहीं मिल पाता है. उसके बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई. अब बीजेपी तैयारी में जुट गई है, जिसके तहत आज मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक होने की चर्चा है.

यह भी पढ़ें- बिहार से जाने वाली है NDA सरकार? नीतीश के करीबी का बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *